दुनिया के टॉप 10 ट्रक और बस निर्माता कंपनियों में शुमार टाटा मोटर्स ने भारत में भविष्य की तकनीकी पर ध्यान देते हुए बुधवार को पुणे स्थित प्लांट में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक बसों को लांच किया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स ने स्टारबस इलेक्ट्रिक 12 मीटर, स्टार बस हाइब्रिड 12 मीटर, स्टारबस हाइब्रिड 12 मीटर को लांच करने के साथ ही क्लीन व ग्रीन सिटी बनाने के प्रयास को सार्थक करने के लिए स्मार्ट बसों की रेंज को प्रदर्शित किया। आइये आपको बताते हैं कैसी हैं भविष्य की वो बसें जिन्हें टाटा मोटर्स ने तैयार किया है।
विज्ञापन
2 of 6
टाटा मोटर्स
- फोटो : Amit Dwivedi
टाटा मोटर्स को बड़ी सफलता तब मिली जब उसे मुम्बई MMRDA से 25 Hybrid बसों का आर्डर मिला। इन साडी बसों को कंपनी को वित्त वर्ष 17 -18 के पहले तिमाही तक डिलीवर करना है।
विज्ञापन
3 of 6
टाटा मोटर्स
- फोटो : Amit Dwivedi
इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने देश की पहली फ्यूल सेल बस भी पेश की। ये बस 12 मीटर लंबी है, दिखने में अन्य बसों की तरह ही है। लेकिन इसका कॉन्सेट बेहद आकर्षक है। विकलांगों के लिए इस बस में विशेष व्यवस्था है। हालाँकि अभी दुनिया में फ्यूल सेल को भविष्य की तकनीकी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है इसलिए अभी इसे वास्तविकता का आकार लेने में वक़्त लगेगा।
4 of 6
टाटा मोटर्स
- फोटो : Amit Dwivedi
इसके साथ ही टाटा मोटर्स ने देश की पहली LNG बस को भी यहाँ प्रदर्शित किया। LNG का मतलब होता है लिक्विफाइड नेचुरल गैस। प्रधान तौर पर ये गैस मीथेन CH4 ईथेन C2H6f का मिश्रण है। इसके लिक्विड में होने के वजह से इसका स्टोरेज CNG की तुलना में आसान हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
टाटा मोटर्स
- फोटो : Amit Dwivedi
टाटा मोटर्स ने ई बसों की जर्नी 2005 में ई मोबिलिटी के तौर पर की थी। टाटा ने 2010 के कामनवेल्थ गेम में इसे सफलता पूर्वक टेस्ट किया था। इस दौरान कंपनी ने पब्लिक ट्रासंपोर्ट के तौर पर डीटीसी को 4 बसें उपलब्ध करवाई थीं।
इन बसों की लॉन्चिंग के अवसर पर मौजूद टाटा मोटर्स, कमर्शियल व्हीकल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रविन्द्र पिशारोदी ने बताया, " इन नयी तकनीकी पर आधारित बसों को लांच करके हमें बेहद ख़ुशी है। हमारा मकसद क्लीन और ग्रीन एमीशन वाली गाड़ियां बनाने का है। हम लगातार उस दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं जिसकी मदद से हम CO2 को कम कर सकें।"