फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉम्पैक्ट एसयूवी महिंद्रा नूवोस्पोर्ट लॉन्च, कीमत 7.35 लाख रुपये

Mon, 04 Apr 2016 03:20 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महिंद्रा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी नूवोस्पोर्ट को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, थाणे, महाराष्ट्र) रखी गई है। नूवोस्पोर्ट को कुल 6 वेरिएंट में उतारा गया है। इनमें दो एएमटी वेरिएंट भी शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट

2 of 7
महिंद्रा नूवोस्पोर्ट, मौजूदा क्वांटो की जगह लेगी है। क्वांटो के पुराने बॉक्सी डिजाइन की तुलना में नूवोस्पोर्ट पर कंपनी ने काफी काम किया है, जो साफ नजर आता है। नूवोस्पोर्ट में आकर्षक डिजाइन वाले स्प्लिट हैडलैंप्स, नया फ्रंट बम्पर और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। दमदार एसयूवी वाला लुक देने के लिए इसमें ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का काफी इस्तेमाल हुआ है। ऐसा ट्रीटमेंट फोर्ड ईकोस्पोर्ट और मारुति विटारा ब्रेजा में भी दिया गया है।
विज्ञापन

आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट

3 of 7
Mahindra NuvoSport
नूवोस्पोर्ट को पुरानी क्वांटो और टीयूवी 300 की तरह ही 5+2 यानि 7 सीटर बनाया गया है। इसके आगे और पीछे की पंक्ति में तो काफी स्पेस है लेकिन आखिरी पंक्ति में जगह की कमी खलती है। इंटीरियर में वक्त की जरूरत को देखते हुए काफी फीचर्स मिलेंगे।

आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट

4 of 7
Mahindra NuvoSport
टॉप वेरिएंट एन-8 में 6.2 इंच का टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम मौजूद है जो ब्लूटूथ, यूएसबी और एफएम रेडियो सपोर्ट करता है। इसके अलावा, ऊपर-नीचे एडजेस्ट होने वाला स्टीयरिंग, फॉक्स लैदर अपहोल्स्ट्री, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और एल्यूमिनियम फिनिश पैडल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट

5 of 7
नूवोस्पोर्ट में सबसे खास हैं इसकी बीच वाली सीटें। इन सीटों को रिक्लाइन यानी अपनी जरूरत के मुताबिक आगे-पीछे किया जा सकता है। यह सुविधा न ही मारूति की विटारा ब्रेज़ा में है और न ही फोर्ड ईकोस्पोर्ट में। वैसे तो नूवोस्पोर्ट का बूट स्पेस 410 लीटर का है लेकिन रियर सीट को फोल्ड कर इसे 850 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। कुल मिलाकर नूवोस्पोर्ट, क्वांटो की तरह ही एक प्रैक्टिकल कार है।
विज्ञापन

आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट

6 of 7
Mahindra NuvoSport
नूवोस्पोर्ट को केवल डीजल इंजन में ही उतारा गया है। इसमें क्वांटो वाला 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन देखने को मिलेगा, जो 100 बीएचपी की ताकत के साथ 240 एनएम टॉर्क देगा। एआरएआई रेटिंग के अनुसार नूवोस्पोर्ट 17.45 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी। नूवोस्पोर्ट को स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है लेकिन टॉप वेरिएंट एन-6 और एन-8 में एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आ गई किफायती दाम में महिंद्रा की 7 सीटर नूवोस्पोर्ट

7 of 7
Mahindra NuvoSport
सेफ्टी के लिए नूवोस्पोर्ट में एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) स्टैंडर्ड मिलेगा। वहीं, ड्राइवर एयरबैग को बेस वेरिएंट में ऑप्शनल और बेस से ऊपर के वेरिएंट में स्टैंडर्ड रखा गया है। पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से इसे अच्छा कदम कह सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें