लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन अब लग्जरी कार जगुआर एक्सई की सवारी करती नजर आएंगी। व्हाइट कलर की कार सुमित्रा महाजन के आधिकारिक आवास पर पहुंच चुकी है। ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी जगुआर लैंड रोवर इस कॉम्पैक्ट सेडान एक्सई की कीमत 48.25 लाख रुपये है। आइए एक नजर डालते हैं इस कार की खूबियों पर।
Trending Videos
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की जगुआर की खूबियां
2 of 4
जगुआर एक्सई को 2016 ऑटो एक्सपो में लॉन्च गया था। कीमतों के मामले में यह लग्जरी सेगमेंट में जगुआर की सबसे किफायती कार है। एक्सई में पेट्रोल इंजनों के दो विकल्प पर उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 200 पीएस की ताकत के साथ 320 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसका दूसरा वर्जन 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन से लैस होगा, जो 240 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की जगुआर की खूबियां
3 of 4
यह सेडान 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार केवल 5.1 सेकंड में पकड़ लेती है। इस कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन दिया गया है। कम वजन, एक्सई को इस सेगमेंट की सबसे बेहतर माइलेज देने वाली कार बनाता है।
अब आते हैं केबिन की तरफ, तो यहां कई लग्जरी फीचर्स देखने को मिलेंगे। इनमें 8-इंच का इनकंट्रोल इंफोटेंमेंट सिस्टम, एसडी कार्ड सपोर्ट करने वाला नेविगेशन सिस्टम प्रमुख है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है।