आज के समय में लोगों को वह गाड़ियां ज्यादा पसंद आती हैं जिनका ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा हो, यही वजह है कि कॉम्पैक्ट कारों की बाजार में खूब मांग बढ़ी है। कुछ ऐसी ही चाहत लेकर हौंडा अपने एक नए प्रोडक्ट के साथ भारतीय बाजार में एंट्री मार रही है। कंपनी अब डब्ल्यूआर-वी को 16 मार्च को भारतीय बाजार में उतारने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस कार की खासियत क्या है और इस कार को कंपनी ने किसके लिए बनाया है।
विज्ञापन
2 of 6
हौंडा
कांसेप्ट
हौंडा के अनुसार उसने इस कार को तीन कांसेप्ट पर बनाया है जिसमें अर्बन एक्टिव लाइफस्टाइल- ऊंची सीट पोजीशन और ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस, स्मार्ट-मैनुअरेबिलिटी, कॉम्पैक्ट एक्सटीरियर जगह वाली केबिन के साथ तथा तीसरा प्लेजर-उच्च गुणवत्ता वाले इंटीरियर, उच्च फ्यूल एफीसिएंशी के साथ। इसको ध्यान में रखकर हौंडा ने डबल्यूआर-वी को तैयार किया है।
विज्ञापन
3 of 6
हौंडा
डिजाइन
इसके डिजाइन में तीन जरूरी चीजों का ध्यान रखा गया है स्ट्रेंथ, टफनेस और स्पेशस। मजबूती की बात करें तो इसका सामने का हिस्सा और पिछला हिस्सा काफी आक्रामकता का परिचय देता है। इसमें दी गई खासतौर पर एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट इसे एक अलग दिखने वाली कार की श्रेणी में खड़ा करती हैं। इसका सामने का हिस्सा विंग फेस के साथ काफी मजबूत नजर आता है। इसकी लाइटें न सिर्फ अपनी उपयोगिता साबित करती हैं बल्कि इससे गाड़ी को एक अलग लुक मिलता है।
4 of 6
हौंडा
इंजन
हौंडा की अन्य कारों की तरह इसमें भी पेट्रोल का लोकप्रिय आईवीटेक और डीजल का आईडीटेक इंजन अपनी भूमिका का निर्वाह करेगा। इसमें लगने वाले डीजल इंजन की क्षमता 1.5 लीटर आइडीटेक डीजल इंजन व 1.2 लीटर आईवीटेक पेट्रोल इंजन लगा है।
विज्ञापन
5 of 6
हौंडा
परफॉर्मेंस
इसके डीजल इंजन से 100 पीएस की शक्ति 3600 आरपीएम पर तथा 200 एनएम का टॉर्क 1750 आरपीएम पर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह इंजन 25.5 किमीप्रली का माइलेज देता है। जबकि इसके 1.2 लीटर आईवीटेक पेट्रोल इंजन से 90 पीएस की शक्ति व 110 एनएम का टॉर्क पैदा होता है। इसका एआरएआई प्रमाणित माइलेज 17.5 किमीप्रली का है।
फीचर्स पर एक नजर
इसमें फेसलिफ्ट सिटी सेडान वाला 7 इंच का डिजिपैड टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। इस सिस्टम में ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग, टेलिफोन फंक्शन, एसडी कार्ड नेविगेशन सिस्टम और ऑडियो-विजुअल की सुविधा दी गई है। एचडीएमआई पोर्ट और यूएसबी के अलावा वाई-फाई और मिररलिंक कनेक्टिविटी भी है। सीडी ड्राइव और ऑक्सपोर्ट इसमें नहीं दिया गया है। इसमें ड्राइवर की सुविधा के लिहाज से क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।