मणिपुर में चुनाव संपन्न होने के बाद हर किसी को इंतजार है तो बस नतीजों का। परिणाम में मणिपुर की कुछ सीटों पर सबकी निगाहें जमीं रहेंगी।इस चुनाव में किसी का 16 सालों का संघर्ष है, तो किसी को मां से मिली विरासत पर अपना हक साबित करना है।
इरोम शर्मिला
मणिपुर के चुनाव परिणामों में सबसे ज्यादा निगाहें अगर किसी सीट पर होंगी तो वो है थौबल। अफस्पा के खिलाफ 16 साल की लंबी लड़ाई लड़ने वाली इरोम शर्मिला इस सीट से चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने अपनी नई राजनीतिक पार्टी पीआरजेए बनाई है। ऐसे में उनकी जीत ही उनके आने वाले राजनीतिक करियर को तय करेगी। इरोम मणिपुर के सीएम ओकराम इबोबी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
इन 5 दिग्गजों के कारण खास है मणिपुर चुनाव
2 of 5
ओकराम इबोबी सिंह
- फोटो : amarujala
ओकराम इबोबी सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी को अपनी सीट बचाना साख बचाने जैसा है। उनकी थौबल सीट से उनके खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला मैदान में हैं। इन्हें इबोबी का तगड़ा प्रतिद्वंदी माना जा रहा है।
विज्ञापन
इन 5 दिग्गजों के कारण खास है मणिपुर चुनाव
3 of 5
राधाबिनोद कोईजाम
- फोटो : amarujala
राधाबिनोद कोईजाम
मणिपुर के सीएम रह चुके राधाबिनोद कोईजाम इस बार के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर मैदान में हैं। उन्होंने 2015 में भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन की थ्ाी। 15 फरवरी 2001 को वे मणिपुर के मुख्यमंत्री बने लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी।
इन 5 दिग्गजों के कारण खास है मणिपुर चुनाव
4 of 5
सूरजकुमार ओकराम
- फोटो : amarujala
सूरजकुमार ओकराम
मणिपुर की खंगाबोक सीट इबोबी परिवार की प्रतिष्ठा की वजह बन गई है। इस सीट से इस बार ओकराम इबोबी के 29 वर्षीय बेटे सूरजकुमार चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले इस सीट पर सूरज की मां ओकराम लंधोनी चुनाव लड़ चुकी हैं वो दो बार यहां से विधायक भी रही हैं। इस बार उन्होंने ये सीट अपने बेटे सूरजकुमार के लिए छोड़ी है। सूरज इस सीट से अपनी चुनावी पारी शुरू कर रहे हैं। ऐसे में इबोबी परिवार की इस प्रतिष्ठित सीट की साख बचाना इस बार मुश्किल चुनौती है।
नोंगथोमबम बिरेन सिंह
कभी कांग्रेसी रहे नोंगथोमबम बिरेन सिंह इस बार बीजेपी के टिकट पर मणिपुर विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। फुटबॉल प्लेयर से पत्रकार और पत्रकार से राजनेता बने बिरेन सिंह के लिए ये चुनाव बेहद खास है। बिरेन को बीजेपी ने हेनगेंग विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।