फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द आ रही है गुरखा एसयूवी, बेहद खास है यह एसयूवी

Tue, 28 Jun 2016 10:43 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फोर्स मोटर्स की दमदार ऑफ रोडर एसयूवी गुरखा जल्द ही मेट्रो सिटी यानी बड़े शहरों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी इसके इंजन में बदलाव करने जा रही है।
विज्ञापन

जल्द आ रही है गुरखा एसयूवी, बेहद खास है यह एसयूवी

2 of 6
गुरखा में जल्द ही बीएस-4 उत्सर्जन मानकों पर खरा उतरने वाला 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन फोर्स वन एसयूवी से लिया गया है। फोर्स वन को कम बिक्री के चलते कंपनी बंद कर चुकी है।
विज्ञापन

जल्द आ रही है गुरखा एसयूवी, बेहद खास है यह एसयूवी

3 of 6
यह 2.2 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन होगा, इसकी ताकत 141 पीएस और टॉर्क 321 एनएम का होगा। यह मर्सिडीज के ओएम-611 कॉमन रेल डीजल इंजन पर बना है। गुरखा को पुरानी मर्सिडीज बेंज जी-क्लास के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह टू-व्हील ड्राइव सॉफ्ट टॉप, फोर व्हील ड्राइव सॉफ्ट टॉप और फोर व्हील ड्राइव हार्ड टॉप में उपलब्ध है।

जल्द आ रही है गुरखा एसयूवी, बेहद खास है यह एसयूवी

4 of 6
फिलहाल गुरखा में 2.6 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह भी मर्सिडीज के ओएम-611 इंजन पर बना है। इसकी ताकत 82 पीएस और टॉर्क 230 एनएम का है। नई गुरखा को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इंजन के अलावा इसमें कुछ कंफर्ट और यूटिलिटी फीचरों को बढ़ाया जाएगा। एसयूवी के डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन

जल्द आ रही है गुरखा एसयूवी, बेहद खास है यह एसयूवी

5 of 6
ऑटो फैंस में गुरखा की पहचान एक मजबूत, भरोसेमंद और अच्छी परफॉर्मेंस देने वाली ऑफरोडर एसयूवी की है। बेहतर ऑफरोडिंग के लिए इसमें 210 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस, अगले और पिछले एक्सल में डिफरेंशियल लॉक, फ्रंट बोनट में लंबा स्नॉरकल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आ रही है गुरखा एसयूवी, बेहद खास है यह एसयूवी

6 of 6
गुरखा के खाते में अच्छी फैन फॉलोइंग के अलावा कई खिताब भी जुड़े हैं। इनमें सबसे ताजा खिताब रेन फॉरेस्ट चैलेंज इंडिया-2015 का है। इस प्रतियोगिता में गुरखा ने टॉप-2 पोजिशन हासिल की थी।  हालांकि नए इंजन के साथ आने पर भी यह एसयूवी डीजल बैन के कारण दिल्ली-एनसीआर से दूर ही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें