फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अप्रैल, 2017 को आने वाली सुपर हिट फिल्म की सुपर कारें

Tue, 05 Jul 2016 01:55 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मशहूर हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की आठवीं कड़ी अगले साल रिलीज होगी। यह फिल्म दमदार एक्शन के अलावा ऑटो फैंस के लिए भी खास मायने रखती है। इसकी वजह है फिल्म में इस्तेमाल होने वाली कारों की परफॉर्मेंस, ट्यूनिंग और मॉडिफिकेशन। फास्ट एंड फ्यूरियस-8 में भी ऐसा ही कुछ नजर आने वाला है। फिल्म 14 अप्रैल 2017 को रिलीज होनी है। यहां हम लाए हैं इस फिल्म के प्रमुख किरदारों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों की जानकारी...
विज्ञापन

14 अप्रैल, 2017 आने वाली सुपर हिट फिल्म की सुपर कारें

2 of 6
डॉज आइस चार्जर: हमेशा की तरह डॉमनिक टॉरेटो यानी विन डीजल अपनी दमदार 1970 मॉडल की कार डॉज चार्जर के साथ ही नजर आएंगे। हालांकि इस बार डॉमनिक की कार थोड़ी बदली हुई नजर आएगी। यह पहले से ज्यादा ऊंची, चौड़े व्हील आर्च और चौड़े टायरों वाली होगी। बॉडी पर होंगे गोलियों से बने छेद, जो बर्फीली परिस्थितियों में इसे चलने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

14 अप्रैल, 2017 आने वाली सुपर हिट फिल्म की सुपर कारें

3 of 6
रैली फाइटर: लैटी यानी मिशेल रॉड्रिगेज भी दमदार कारों को पसंद करती है। पिछली बार लैटी 2011 मॉडल की डॉज चैलेंजर आर/टी दौड़ाती हुईं नजर आई थी। इस बार लैटी, लोकल मोटर्स की रैली फाइटर कार को दौड़ाती हुई नजर आएगी। रैली फाइटर में कूपे स्टाइल की बॉडी को ऊंचे चेसिस पर मजबूत और बड़े सस्पेंशन के साथ फिट किया गया है। इसमें आगे की तरफ बुश बार और छत पर एलईडी लाइटें दी गई हैं।

14 अप्रैल, 2017 आने वाली सुपर हिट फिल्म की सुपर कारें

4 of 6
ऑरेंज लैम्बॉर्गिनी: रोमन यानी टायरीज गिब्सन की हर बार कोशिश होती है कि वे कुछ अलग हटकर दिखें लिहाजा इस बार रोमन के पास नजर आएगी ऑरेंज कलर की लैम्बॉर्गिनी। चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर में इस कार का अलग नजर लाजिमी है।
विज्ञापन

14 अप्रैल, 2017 आने वाली सुपर हिट फिल्म की सुपर कारें

5 of 6
रिपसॉ टैंक: पूरी टीम की बैकबोन माने जाने वाले तेज यानी क्रिस्टोफर ब्रायन के पास नजर आएगा आर्मी ग्रीन कलर का रिपसॉ टैंक। उनके काम के मुताबिक यह सही भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 अप्रैल, 2017 आने वाली सुपर हिट फिल्म की सुपर कारें

6 of 6
आइस रैम: हॉब यानी मिस्टर द रॉक, आइसलैंड में आइस रैम दौड़ाते नजर आएंगे। यह भी टैंक की तरह का ही व्हीकल है, जो द रॉक की कद-काठी और उनके रोल से पूरी तरह मैच करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें