डैटसन रेडी-गो की कीमतें सामने आ गई हैं। रेडी-गो की कीमत 2.5 लाख रुपये से 3.5 लाख रुपये होगी। डैटसन ने अपनी इस नई कार की बुकिंग शुरू कर दी हैं। कार की डिलिवरी जून से शुरू होंगी। रेडी-गो इस सेगमेंट की सबसे सस्ती कार है। अभी तक 2.62 लाख से शुरू होने वाली रेनो क्विड सबसे सस्ती कार थी। रेडी-गो का प्रमुख मुकाबला क्विड के अलावा मारूति सुजुकी ऑल्टो-800 और हुंडई इयॉन से होगा।
विज्ञापन
बुक करें रेडी-गो 5 हजार रुपये में, कीमत 2.5 लाख रुपये
2 of 4
Datsun redi-GO
रेडी-गो को खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहक निसान-डैटसन डीलरशिप पर 5000 रुपये देकर इसे बुक करा सकते हैं। डीलरशिप के अलावा ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल स्नैपडील पर भी रेडी-गो को बुक कराया जा सकता है। रेडी-गो को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिस पर रेनो क्विड बनी है। लेकिन डिजाइन के मामले में रेडी-गो को क्विड से अलग रखा गया है।
विज्ञापन
बुक करें रेडी-गो 5 हजार रुपये में, कीमत 2.5 लाख रुपये
3 of 4
Datsun redi-GO
इसमें नए डिजाइन के साथ हैचबैक कार के पारंपरिक लुक को बरकरार रखा गया है। हैडलैंप्स और बंपर को नए डिजाइन में दिया गया है। इसमें चौड़े व्हील आर्च मौजूद हैं। साइड में बोल्ड लाइनें दी गई हैं। पीछे की तरफ टेललैंप्स को भी नए स्पोर्टी डिजाइन में दिया गया है। आगे और पीछे फॉक्स स्किड प्लेट मिलेंगी। टायरों पर ट्विन-ट्राई स्पोक व्हील कैप दिए गए हैं।
बुक करें रेडी-गो 5 हजार रुपये में, कीमत 2.5 लाख रुपये
4 of 4
Datsun redi-GO
रेडी गो तीन सिलेंडर 800सीसी पेट्रोल इंजन के साथ 53bhp पावर और 74Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है। रेडी-गो को एक अलग तरह की कार बनाने में डैटसन ने काफी मेहनत की है और इसके डिजाइन को आम कारों के डिजाइन से अलग रखा गया है।