भारत में जीप कंपास कार की बिक्री पिछले साल से शुरू हुई है। कंपनी के लिए यह एक सक्सेसफुल प्रोडक्ट बन गई है। विदेश में कई सेलेब्रिटीज के पास यह कार मौजूद है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने भी यह कार खरीद ली है।
विज्ञापन
2 of 5
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car
- फोटो : jeep india
जीप इंडिया ने अपनी ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर इसकी घोषणा की है। इससे पहले सैफ अली खान ने इसी कंपनी की जीप ग्रैंड चेरोकी SRT कार खरीदी थी। जैकलीन ने इस कार को रेड कलर में पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car
- फोटो : jeep india
जीप कंपास में आपको 1.4 लीटर का टर्बोचार्जड पेट्रोल और 2 लीटर का चार सिलेंडर वाला ट्रबोचार्जड डीजल इंजन मिलात है। पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की ताकत और 260 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं डीजल इंजन 170 बीएचपी की शक्ति और 350 एनएम का अधिकत्म टॉर्क पैदा करता है।
4 of 5
Jacqueline Fernandez Jeep Compass car
- फोटो : jeep india
कार में आपको 6 स्पीड यूनिट का मैन्यूअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड यूनिट का ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। एसयूवी में आपको फोर व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। कार की कीमत 15.16 लाख रुपए से शुरू होकर 21.91 लाख रुपए तक जाती है।
अमेरिका की वाहन निर्माता जीप ने कार की लुभावनी कीमत से सबको अपनी और आकर्षित किया है। इस कार का मुकाबला हुंडई Tucson, महिंद्रा XUV500 और टाटा हेक्सा जैसी कारों से रहता है।