मारुति सुजुकी जल्द ही स्विफ्ट को नए अवतार में लाने वाली है। नए डिजाइन और फीचर्स के अलावा पावरफुल इंजन को लेकर भी यह काफी सुर्खियों में है। सूत्रों से पता चला है कि विटारा ब्रेजा की तरह इसे भी मारुति के गुजरात स्थित नए प्लांट में बनाया जाएगा। यहां हम लाए हैं नई स्विफ्ट से जुड़े पांच अहम और दिलचस्प सवाल, जिनके बारे में हर कोई कर रहा है बात।
विज्ञापन
नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
2 of 6
1. क्या मिलेगा 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन? मारुति स्विफ्ट के मौजूदा वर्जन की तरह इसके रेग्युलर मॉडल में तो 1.2 लीटर का के-सीरीज पेट्रोल इंजन आने की संभावना ज्यादा है। हालांकि पावरफुल वेरिएंट में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 110 पीएस की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देगा। बलेनो आरएस और विटारा ब्रेजा के पावरफुल अवतार में भी यह इंजन देने की योजना है।
विज्ञापन
नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
3 of 6
2- क्या फिर डिजायर भी नए अवतार में आएगी? मौजूदा डिजायर को काफी पसंद किया जा रहा है और सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। ऐसे में हो सकता है कि नई स्विफ्ट के कुछ डिजाइन एलिमेंट डिज़ायर में दिए जा सकते हैं। ऐसे में यह सेगमेंट की नई कारों जैसे फॉक्सवेगन एमियो को और मजबूती से टक्कर दे पाएगी।
नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
4 of 6
3. क्या मिल सकता है नया डीजल इंजन? 2017 स्विफ्ट के डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें मौजूदा वर्जन का 1.3लीटर डीजल इंजन ही मिलेगा। इसकी पावर 75 पीएस और टॉर्क 190 एनएम है। हालांकि नई स्विफ्ट के डीजल वर्जन में ऑटोमेटेड मैनुअल गियरबॉक्स (एएमटी) दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
5 of 6
4. कौन से फीचर्स मिलेंगे नई स्विफ्ट में? नई स्विफ्ट में प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, एप्पल कारप्ले सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सहित दूसरे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए नई स्विफ्ट में ड्यूल एयरबैग और एबीएस सभी वेरिएंट में मिलने की संभावना है।
नई मारुति स्विफ्ट की ये पांच दिलचस्प बातें आपको जरूर जाननी चाहिए
6 of 6
5. स्विफ्ट स्पोर्ट को लेकर उम्मीदें: स्विफ्ट स्पोर्ट को लेकर पूरी संभावना है कि इसमें 1.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा होगी। वहीं दूसरी ओर फिएट जल्द ही अबार्थ और फॉक्सवेगन जल्द ही जीटीआई को लाने वाली है। तो जाहिर है मारुति भी स्विफ्ट को आगे रखने के लिए इसके दमदार अवतार पर फोकस करेगी।