फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये तीन नई कारें

Tue, 31 May 2016 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जून में भारतीय बाजार में तीन नई कारें लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। कुछ ऑटो कंपनियों ने लॉन्च का दिन-तरीख तय कर दिया है। कुछ इनकी जल्द आधिकारिक पुष्टि करने वाली है। इस महीने में 2.62 लाख रुपये की कीमत से लेकर 60 लाख रुपये तक की कार लॉन्च होनी है। आइए एक नजर डालते हैं इन कारों पर।
विज्ञापन

जून 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये तीन नई कारें

2 of 4
Mercedes GLC
मर्सिडीज बेंज जीएलसी: जीएलसी-क्लास को दो डीजल व एक पेट्रोल इंजन ऑप्शन में उतारा जाएगा। इसके अलावा, इसका एक हाईब्रिज वर्जन भी पेश भी जाएगा। यह कार 4 मैटिक-आल व्हील ड्राइव के साथ आएगी। भारतीय बाजार में इस 5 सीटर एसयूवी कार का सीधा मुकाबला ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3 व वॉल्वो एक्ससी60 से होगा। इसकी कीमत 60 लाख रुपये तक हो सकती है।
विज्ञापन

जून 2016 में भारत में लॉन्च होंगी ये तीन नई कारें

3 of 4
डैटसन रेडी गो: डैटसन की एंट्री लेवल हैचबेक रेडी-गो लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही लॉन्च होने वाली यह कार डीलरशिप और शोरूम पर पहुंच गई है। इसकी संभावित कीमत 2.62 लाख रुपये से लेकर 3.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। बुकिंग राशि 5000 रुपये रखी गई है। रेडी-गो को रेनो क्विड के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला मारूति ऑल्टो-800, हुंडई इयॉन, रेनो क्विड और टाटा नैनो से होगा।
विज्ञापन

जून में भारत में आ रही हैं ये तीन ब्रांड न्यू कारें

4 of 4
Volkswagen Ameo
फॉक्सवेगन एमियो: भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट अच्दी मांग देखने को मिल रही है। यही वजह है कि फॉक्सवेगन भी एमियो के साथ यहां उतरने जा रही है। नई सब-4 मीटर सेडान का उत्पादन हाल ही में फॉक्सवेगन के चाकन संयंत्र में शुरू हो गया है। कंपनी ने नई कार की बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। इसका मुकाबला होंडा अमेज और फोर्ड की एस्पायर से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें