आपकी कार में एक सेटिंग करने के बाद आप कम समय में ठंडी हवा पा सकते हैं। ज्यादातर लोगों को कार के इस फीचर के बारे में जानकारी नहीं होती। हम आपको इस खबर में इस सेटिंग के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत में मौसम परिवर्तन के कारण ज्यादातर महीनों में गर्मी रहती है। ऐसे में अगर आप अपनी कार में बैठकर कहीं जाते हैं और एसी शुरू करने के बाद भी गर्मी लगती है तो आपको बस एक सेटिंग समझने की जरूरत है और इसके बाद आप भी अपनी कार को जल्द ठंडा कर पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
हर कार के एसी पैनल में होते हैं दो बटन
2 of 5
कार में एसी की ठंडक
- फोटो : सोशल मीडिया
फोटो में दिखाए गए दो बटनों के सही इस्तेमाल से आप अपनी कार को कम समय में ही ठंडा कर सकते हैं। इनमें से एक बटन में तीर का निशान कार के बाहर से अंदर की ओर आता है जबकि दूसरे बटन में तीर का निशान कार में ही बंद है।
विज्ञापन
क्या होता है काम
3 of 5
कार में एसी की ठंडक
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस बटन में तीर का निशान कार में बाहर से अंदर की ओर आता है उसे दबाने पर कार में बाहर की हवा अंदर आती है। एसी को शुरू करने के साथ इस सेटिंग में कुछ देर रखने पर कार में बाहर से हवा अंदर आती है और अंदर की हवा बाहर चली जाती है। इस बटन के साथ ही कार चलाना शुरू करने पर आप अपनी कार के शीशे भी खोल सकते हैं जिससे कार में पहले से मौजूद गर्म हवा जल्दी बाहर निकल जाए।
कब बदलें सेटिंग
4 of 5
कार में एसी की ठंडक
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ देर बाद जब कार की गर्म हवा बाहर निकल जाए और आपको एसी की हवा के साथ हल्की ठंडक लगने लगे तो आप एयर-रीसर्क्युलेशन बटन को दबा दें जिसके बाद एसी के साथ आने वाली ठंडी हवा कार से बाहर नहीं जा पाएगी और कार तेजी से ठंडी होने लगेगी। इस बटन को दबाने के साथ ही कार में हवा की गति भी तेज हो जाती है।
इस सेटिंग के साथ ही हमेशा ध्यान रखें कि समय पर एसी सर्विस करवाएं। एसी की गैस हमेशा पूरी रहे और एसी फिल्टर भी हमेशा साफ रहे। इसके लिए डैशबोर्ड के नीचे की ओर साफ-सफाई पर ध्यान दें क्योंकि यहीं से एसी के लिए हवा जाती है और यहां पर जो भी गंदगी और मिट्टी होगी वो सीधा एसी के फिल्टर तक पहुंचेगी जिससे फिल्टर खराब होगा।