BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार ने यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। वाहन निर्माता ने 11 अक्तूबर को भारत में BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV पेश करने के ठीक बाद Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) ने क्रैश टेस्ट के नतीजों का एलान किया है। यूरो NCAP द्वारा टेस्ट किए गए BYD Atto ने एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 91 प्रतिशत और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 89 प्रतिशत अंक हासिल किया है। सेफ्टी असिस्टेंस सेगमेंट में EV ने 74 फीसदी स्कोर किया है।
विज्ञापन
2 of 7
BYD-ATTO 3
- फोटो : BYD
मिलते हैं लेवल 2 ADAS फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के टॉप-स्पेक ट्रिम में 7 एयरबैग जैसी सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं। चीनी वाहन निर्माता का दावा है कि इसमें लेवल 2 ADAS फीचर भी हैं, जो इसे सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी में से एक बनाता है।
बुकिंग डिटेल्स
BYD-ATTO 3 की कीमत का खुलासा अब से एक महीने के भीतर होने की उम्मीद है। लेकिन, निर्माता ने 50,000 रुपये की टोकन राशि के साथ ATTO 3 की बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। ATTO 3 की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी।
विज्ञापन
3 of 7
BYD-ATTO 3
- फोटो : BYD
यूरो NCAP क्रैश ने कार के लेफ्ट-हैंड ड्राइव (LHD) वर्जन की टेस्टिंग की, लेकिन यह रेटिंग राइट-हैंड ड्राइव (RHD) मॉडल पर भी लागू होती है। टेस्टिंग से पता चला है कि BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट के दौरान स्थिर रही। टेस्टिंग के दौरान डमी यात्रियों के घुटनों और जांघ के लिए भी अच्छी मात्रा में सुरक्षा का प्रदर्शन किया। टेस्टिंग के नतीजों का निचोड़ है कि BYD Atto 3 में सामने से टक्कर के दौरान मामूली असर होगा।
4 of 7
BYD-ATTO 3
- फोटो : BYD
टेस्ट रिपोर्ट का निष्कर्ष है कि फुल-चौड़ाई वाले सख्त बैरियर टेस्टिंग के दौरान, शरीर के सभी अहम हिस्सों की सुरक्षा अच्छी थी या कम से कम पर्याप्त थी। साइड बैरियर टेस्ट में, शरीर के सभी अहम हिस्सों की सुरक्षा को अच्छा माना गया, जिससे नतीजों में कार को अधिकतम अंक मिले।
विज्ञापन
5 of 7
BYD-ATTO 3
- फोटो : BYD
सेफ्टी फीचर्स
जैसा कि यूरो NCAP बताता है, BYD Atto 3 के ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB) सिस्टम ने टेस्टिंग परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया। सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम एसयूवी की आगे और पीछे की सीटों के लिए स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। हालांकि, ड्राइवर की थकान के लिए कोई डिटेक्शन सिस्टम नहीं है। कार के सेफ्टी टेक पैकेज के दायरे में आने वाली अन्य टेक्नोलॉजी में, लेन सपोर्ट सिस्टम लेन से बाहर निकलने की स्थिति में वाहन के रास्ते को धीरे से ठीक कर देता है और ज्यादा महत्वपूर्ण स्थितियों में हस्तक्षेप करता है। स्पीड असिस्टेंस सिस्टम स्पीड लिमिट का पता लगाता है।
विज्ञापन
6 of 7
BYD-ATTO 3
- फोटो : BYD
रेंज और स्पीड
BYD-ATTO 3 की ARAI-दावा की गई रेंज 521 किमी और NEDC-दावा की गई रेंज 480 किमी है। अल्ट्रा-सुरक्षित ब्लेड बैटरी और बॉर्न EV प्लेटफॉर्म (ई-प्लेटफॉर्म 3.0) से लैस, BYD-ATTO 3 में 50 मिनट के भीतर 0 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक की फास्ट चार्जिंग की सुविधा है। BYD-ATTO 3 में 60.48 kWh की उच्चतर बैटरी क्षमता और 0-100 किमी प्रति घंटा का एक्सीलरेशन टाइम 7.3 सेकंड में हासिल करने जैसी खासियत है।
एक स्पोर्टी और पावरफुल एक्सटीरियर और आकर्षक इंटीरियर के साथ, BYD-ATTO 3 में L2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) BYD डिपायलट, 7 एयरबैग, पैनोरमिक सनरूफ, एक 12.8-इंच का एडेप्टिव रोटेटिंग सस्पेंशन इलेक्ट्रॉनिक पैड, 360° होलोग्राफिक ट्रांसपेरेंट इमेजिंग सिस्टम, एनएफसी कार्ड की, व्हीकल टू लोड (VTOL) मोबाइल पॉवर स्टेशन और अन्य प्रमुख कॉन्फिगरेशन हैं जो बाजार में इस कार की प्रतिस्पर्धा बढ़ाते हैं।