फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में Mauti Suzuki की कारों पर बंपर ऑफर, नेक्सा प्रीमियम कारों पर करें हजारों की बचत

Sat, 06 Jun 2020 06:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Suzuki Ciaz 2020 - फोटो : For Refernce Only
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जून में अपनी प्रीमियम नेक्सा कारों पर शानदार छूट दे रही है। इन सभी कारों पर एक्सचेंज ऑफर, कॉर्पोरेट बोनस और कंज्यूमर डिस्काउंट जैसे ऑफर मिल रहे हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि अलग-अलग डीलर्स के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। इन ऑफर का लाभ सिर्फ जून महीने तक ही उठाया जा सकेगा। आइए जानते हैं मारुति की इन कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Auto Expo 2020 Maruti Suzuki Ignis - फोटो : for Reference Only

मारुति इग्निस

मारुति नेक्सा सेगमेंट की एंट्री लेवल कार इग्निस पर कंपनी 33 हजार रुपये तक के ऑफर्स और डिस्काउंट्स दे रही है। कंपनी इसके सिग्मा वैरिएंट पर 15 हजार रुपये की नकद छूट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3,000 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। वहीं डेल्टा जीटा और अल्फा वैरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है।    
 
विज्ञापन

3 of 5
Maruti baleno - फोटो : for Reference Only

मारुति बलेनो

मारुति की प्रीमियम हैचबैक केवल पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है और यह मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है। इस कार का मुकाबला ह्यूंदै एलीट आई20 और टाटा अल्ट्रोज जैसी कारों से है। मारुति इसे सिग्मा वैरिएंट पर 15 हजार रुपये की नकद छूट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3,000 हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। वहीं डेल्टा जीटा और अल्फा वैरिएंट पर 15 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है।   

4 of 5
Maruti Suzuki Ciaz 2019

मारुति सियाज

मिड साइज सेडान कार मारुति सियाज का मुकाबला होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना और स्ककोडा रैपिड  है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली Maruti Suzuki Ciaz के Sigma, Delta और Zeta वैरिएंट्स पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5,000 रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। जबकि Alpha वैरिएंट पर कंपनी कोई डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Amar Ujala

मारुति XL6

अर्टिगा के प्रीमियम वर्जन पर XL6 BS6 ट्रिम 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। मारुति इस पर 10 हजार रुपये तक का  एक्सचेंज बोनस दे रही है। बता दें कि XL6 NEXA सबसे नई कारों में से है जो कि Ertiga के जैसी है। यह कार अधिक प्रीमियम इंटीरियर के साथ आती है। वहीं कंपनी जल्द ही पेट्रोल S-Cross भी लॉन्च करने जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही इसकी बुकिंग भी शुरू होने वाली है। इसे 1.5 लीटर के सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें