Bugatti Chiron Super Sport Hypercar: Bugatti Chiron (बुगाटी शिरॉन) अपने परफॉर्मेंस और सीमित उत्पादन संख्याओं के कारण दुनिया की सबसे मशहूर कारों में से एक है। इसकी खासियत इसे दुनिया की सबसे कीमती कारों में से एक बनाती है। ये बात सिर्फ एक नई कार पर लागू नहीं होती। जब कोई यूजर इस कार के स्पेयर पार्ट्स की खरीदारी कर रहा होता है, तब भी यह उतनी ही लागू होती है।
विज्ञापन
2 of 7
Bugatti Chiron Super Sport Sportscar
- फोटो : Bugatti
जर्मनी में एक ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म पर एक विज्ञापन सामने आया है और वायरल हो गया है। इस विज्ञान में बुगाटी शिरॉन के लिए वैलेओ हेडलैंप के सेट की जो कीमत बताई गई है उसे सुनकर आपकी आंख फटी की फटी रह जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
Bugatti Chiron Super Sport Sportscar
- फोटो : Bugatti
हेडलाइट की कीमत करोड़ों में
बुगाटी शिरॉन के पुर स्पोर्ट और सुपर स्पोर्ट 300+ ट्रिम के साथ कंपैटेबल, एलईडी लैंप के विशिष्ट क्वाड सेटअप वाले इन हेडलैंप की कीमत 1,64,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपये) है। जो एक ब्रांड-न्यू Porsche 911 Carrera GTS (पोर्शे 911 कैरेरा जीटीएस) की कीमत से थोड़ी कम है। संयोग से, पोर्शे 911 कैरेरा जीटीएस की कीमत 1,64,900 डॉलर (करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपये) है।
4 of 7
Bugatti Chiron Super Sport Sportscar
- फोटो : Bugatti
विज्ञापन से पता चला है कि विक्रेता पोलैंड में स्थित है, लेकिन शिरॉन हेडलैंप को रूस या यूक्रेन को छोड़कर अन्य यूरोपीय देशों में भेजने के लिए 1,100 डॉलर एक्सट्रा चार्ज करेगा। विज्ञापनकर्ता ने आगे खुलासा किया कि हेडलाइट्स को यूरोप के बाहर भी शिप किया जा सकता है। लेकिन इसकी डिलीवरी चार्ज के बारे में नहीं बताया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
Bugatti Chiron Super Sport Sportscar
- फोटो : Bugatti
अब तक बनी सिर्फ 500 कारें
बुगाटी शिरॉन ने पहली बार वैश्विक स्तर पर 2016 जिनेवा मोटर शो में डेब्यू किया था। मिड-इंजन ट्विन-सीटर सुपर स्पोर्ट्सकार को Bugatti Veyron (बुगाटी वेयरोन) के उत्तराधिकारी के रूप में पेश किया गया था। यह Bugatti Vision Gran Turismo (बुगाटी विजन ग्रैन टूरिज्मो) कांसेप्ट कार के डिजाइन से प्रभावित थी। जो 2015 फ्रैंकफर्ट ऑटो शो में सामने आई थी। बुगाटी ने इस साल मई तक शिरॉन सुपर स्पोर्ट्सकार की 500 यूनिट्स बनाई है।
विज्ञापन
6 of 7
Bugatti Chiron Super Sport Sportscar
- फोटो : Bugatti
बुगाटी शिरॉन का इंजन पावर और स्पीड
बुगाटी शिरॉन में एक 8.0-लीटर क्वाड-टर्बोचार्ज्ड WR16 इंजन मिलता है। जो सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जुड़ा हुआ है। यह छह अलग-अलग ट्रिम विकल्पों - शिरॉन,शिरॉन स्पोर्ट, शिरॉन पुर स्पोर्ट, शिरॉन नोयर, शिरॉन सुपर स्पोर्ट 300+ और शिरॉन सुपर स्पोर्ट में पेश की जाती है। इस स्पोर्ट्सकार का इंजन अधिकतम शक्ति उत्पादन के बीच 1,479 bhp पीक पावर और 1,578 bhp का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। बुगाटी शिरॉन की टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 420 किमी प्रति घंटा तक सीमित की गई है।
Bugatti Chiron Super Sport Sportscar
- फोटो : Bugatti
फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी बुगाटी की हाइपरकार बुगाटी शिरॉन को भारतीय बाजार में फिलहाल लॉन्च नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इसे जल्द पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी अनुमानित कीमत 19.21 करोड़ रुपये से शुरू हो सकती है।