देश में BS-VI (BS6) वाहनों के मालिकों को जल्द बड़ी राहत मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ऐसे निजी BS6 वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUCC (Pollution Under Control Certificate) की वैधता बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिनकी उम्र छह साल से कम है।
अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो वाहन मालिकों को हर साल अपने वाहन का प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें लंबे समय तक वैधता का लाभ मिलेगा।
क्या बदल सकते हैं PUC से जुड़े नियम?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार निजी वाहनों के लिए PUC नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है।
प्रस्तावित ढांचे के तहत:
- 6 साल से कम पुराने BS6 निजी वाहनों के लिए PUC की वैधता 3 साल तक हो सकती है।
- इससे वाहन मालिकों को हर साल दस्तावेज नवीनीकरण की प्रक्रिया से राहत मिलेगी।
इस कदम का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नए वाहन मालिकों को हर साल प्रदूषण केंद्र के चक्कर काटने और बार-बार कागज रिन्यू कराने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। सरकार का यह फैसला प्रदूषण प्रमाण पत्र व्यवस्था में किए जा रहे एक बड़े सुधार का हिस्सा है।