बीएस 6 मोटरसाइकिलों का दौर अब शुरू हो गया है। इनमें Honda SP125 से लेकर Bajaj Pulsar 125 तक शामिल हैं। यह बाइक्स माइलेज से लेकर लुक तक के मामले में लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। यह बाइक पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई हैं, क्योंकि इन बाइक्स को कंपनियों ने नए लुक के साथ अपडेट किया है। यानी इनमें कई तरह के बदलाव किए गए हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप लॉकडाउन के बाद तुरंत अपने पास के शोरूम से खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Honda SP 125 BS6
- फोटो : Honda two wheelers
Honda SP125
Honda की SP125 नई बाइक को लोग काफी पसंद करते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कम रोलिंग प्रतिरोध के साथ रियर टायर, ऑल-एलईडी हेडलाइट, इंजन किल स्विच और अन्य फीचर्स शामिल हैं। इसका इंजन 10.7एचपी की पावर और 10.9एएम का टार्क जेनरेट करता है। वहीं इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स का उपयोग करता है। Honda SP125 की कीमत 73,452 रुपये से शुरू होती है और यह एक्स-शोरूम 77,652 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
3 of 8
honda shine 125
- फोटो : Social
Honda Shine 125
Honda SP125 के साथ ही Honda Shine 125 भी नई बाइक है। इस बाइक में कई ऐसे फीचर्स हैं जो ग्राहकों को आकर्षित करते हैं। लेकिन कंपनी ने इसके एलईडी हेडलाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर काम नहीं किया है। इसका 125 सीसी का इंजन 10.59 एचपी और 11एनएम का टार्क जेनरेट करता है। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स हैं। Honda Shine 125 की कीमतें 67,857 रुपये से शुरू होती हैं और एक्स-शोरूम 72,557 रुपये तक जाती हैं।
4 of 8
Hero GLAMOUR
- फोटो : AmarUjala
Hero Glamour
Hero Glamour 125 मोटरसाइकिल को नए अपडेट के साथ फिर से बाजार में उतारा गया है। यह बाजार में पहले आने वाले मॉडल से थोड़ा अलग है। इसमें टैंक एक्सटेंशन, बड़े रियर टायर, ऑटोसेल तकनीक, आई 3 एस और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। बाइक के नए इंजन में 10.73एचपी / 10.6एनएम, 125सीसी, 2-वाल्व यूनिट दिए गए हैं। बाइक में 5- स्पीड गियरबॉक्स हैं। हालांकि Hero Glamour की कीमत अभी वेबसाइट पर अपडेट नहीं की गई है।
विज्ञापन
5 of 8
Hero Super Splendor BS6
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Super Splendor
Hero Super Splendor 125 एक नया उत्पाद है लेकिन इसमें भी Glamour की तरह थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। बाइक में 45 एमएम लंबी सीट, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, 14 प्रतिशत लंबी फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल और अन्य नए बिट्स दिए गए हैं। यह इंजन 10.7एचपी की पावर और 10.6एनएम का टार्क जेनरेट करता है। इस मोटर को 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी ने सुपर स्प्लेंडर की कीमत ड्रम ब्रेक के साथ 67,300 रुपये और डिस्क के लिए 70,800 रुपये एक्स-शोरूम रखी है।
विज्ञापन
6 of 8
Bajaj Pulsar 125 BS6
- फोटो : Bajaj
Bajaj Pulsar 125
नई Bajaj Pulsar 125 में 124.4 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन में अब फ्यूल इंजेक्शन मिलेगा जो 12 पीएम का पावर और 11 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें पुराने मॉडल की तरह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसके अलावा नई बाइक में ज्यादातर चीजें पुराने मॉडल की तरह ही हैं। बाइक में अलॉय व्हील्स, सिंगल-पीस सीट, वुल्फ-आइड हैलोजन हेडलाइट, कलर्ड रियर पिलियन ग्रैब रेल, कलर्ड पल्सर लोगो और डुअल-एलईडी टेललाइट्स शामिल हैं। नई Bajaj Pulsar 125 सीसी में दिए गए ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें 240 एमएम का फ्रंट डिस्क (वैकल्पिक) और 130 एमएम का रियर ड्रम ब्रेक शामिल है। Bajaj Pulsar 125 BS6 की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 69,997 रुपये से शुरू होती है। पल्सर 125 बीएस6 को ड्रम और डिस्क वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा। जहां बेस ड्रम वेरिएंट की कीमत 69,997 रुपये रखी गई है, वहीं डिस्क वेरिएंट की कीमत 74,118 रुपये है।
विज्ञापन
7 of 8
Ktm duke 125cc
KTM 125 Duke
आस्ट्रिया की स्पोर्ट्स बाइक कंपनी KTM (केटीएम) ने भारतीय बाजार में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुकूल बाइक की श्रृंखला पेश की है। दिल्ली में इसकी कीमत (एक्स-शोरूम) 1.38 लाख से 2.53 लाख रुपये है। KTM 125 Duke शायद यहां सबसे तकनीकी रूप से उन्नत और सबसे शक्तिशाली बाइक है। इसका 125सीसी, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड इंजन 15एचपी की पावर और 12एनएम टार्क बनाता है। इसका गियरबॉक्स भी एक 6-स्पीड यूनिट है। KTM पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ-साथ ABS का दावा करती है।
नई KTM RC 125 के इंजन की बात करें तो इसमें 124सीसी का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 14.3बीएचपी की पावर और 12एनएम का टॉर्क देगा। इसके अलावा यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगी। वहीं बाइक के फ्रंट में अपसाइड डाउन फॉर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे। ब्रेकिंग के लिए इसमें 300एमएम फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS और रियर-लिफ्ट मीटिगेशन (RLM) बतौर स्टैंडर्ड मिलेगा। RC125 की कीमत 1.55 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है।