फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EV: Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड अब इन शहरों में शुरू, बिना बैटरी के भी ईवी खरीदने का ऑप्शन

Wed, 09 Mar 2022 10:53 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
ईवी स्टार्टअप Bounce (बाउंस) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Bounce Infinity E1 (बाउंस इनफिनिटी ई1) की टेस्ट राइड भारत के चार नए शहरों में शुरू करने का एलान किया है। कंपनी ने जिन नए शहरों में टेस्ट राइड शुरू की है उनमें मुंबई, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहर शामिल हैं। इससे पहले, कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए बेंगलुरु में टेस्ट राइड शुरू की थी।

वेबसाइट के जरिए भी टेस्ट राइड की बुकिंग
टेस्ट राइड के मौजूदा चरण में कई टचप्वाइंट शामिल होंगे और कंपनी मौके पर ही स्कूटर को बुक करने का ऑप्शन भी देगी। कंपनी बाउंस इनफिनिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी टेस्ट राइड बुकिंग स्लॉट दे रही है।
 
विज्ञापन

2 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
बैटरी स्वैपिंग
नया इनफिनिटी E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर वैकल्पिक बैटरी के साथ बाजार में पेश किया जाने वाला अपनी तरह का अनोखा स्कूटर है। कंपनी इनफिनिटी स्कूटर के साथ बैटरी को सर्विस के तौर पर उपलब्ध कराती है। इससे ग्राहक बिना बैटरी के बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं। एक सर्विस के तौर पर बैटरी के तहत, बाउंस इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर के उपभोक्ता ऑपरेशनल कॉस्ट को कम करने के साथ ही बैटरी चार्जिंग की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। वे सीधे स्कूटर की बैटरी को स्वैप कर यानी स्कूटर में एक फुल चार्ज बैटरी लगा कर अपनी यात्रा कर सकते हैं। स्कूटर में एक स्वैपेबल बैटरी मिलती है जिसे बाहर निकाला जा सकता है और एक फुल चार्ज बैटरी के साथ आसानी से बदला जा सकता है, और वह बहुत न्यूनतम लागत पर। 
विज्ञापन

3 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
मोटर और डिजाइन
बाउंस इन्फिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर एक रेट्रो-मॉडर्न डिजाइन में उपलब्ध है। जो मॉडर्न एलिमेंट्स के साथ रेट्रो स्टाइलिंग एलिमेंट्स को भी पेश करता है। इसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ एलईडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ अलॉय व्हील, रियर व्हील पर स्थित बीएलडीसी हब मोटर मिलता है। 

4 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
स्पीड और रेंज
Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 39AH के साथ वाटरप्रूफ IP67 रेटेड 48V का लिथियम-आयन बैटरी मिलता है। बाउंस इनफिनिटी 8 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। और यह एक बार फुल चार्जिंग पर 85 किमी की दूरी तय कर सकता है। 
विज्ञापन

5 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
ड्रैग मोड
बाउंस के मुताबिक स्कूटर में एक ड्रैग मोड मिलता है जो उपयोगकर्ताओं को टायर पंचर होने की स्थिति में स्कूटर को खींचने में सक्षम बनाता है। इसके साथ ही स्कूटर में पावर और ईको ड्राइविंग मोड्स भी मिलते हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
शानदार फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है। जो इग्निशन स्टेटस, साइड स्टैंड स्टेटस, इंडिकेटर्स, बैटरी एसओसी स्टेटस, स्पीड डिस्प्ले, ओडोमीटर रीडिंग, व्हीकल स्टेटस, ब्लूटूथ स्टेटस, हाई बीम स्टेटस जैसी जानकारी दिखाता है। 
विज्ञापन

7 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
इस स्कूटर को स्मार्ट एप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इससे स्कूटर से जुड़ी हुई जानकारी मिलती है। साथ ही यूजर के स्मार्टफोन से कई फीचर्स को कंट्रोल किया जा सकता है। 

8 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter Battery - फोटो : Bounce
कलर ऑप्शन और वारंटी
इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें स्पोर्टी रेड, स्पार्कल ब्लैक, पर्ल व्हाइट, डेसैट सिल्वर और कॉमेड ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। कंपनी इसके साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। 
विज्ञापन

9 of 9
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce
मुकाबला और डिलीवरी
Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का भारतीय बाजार में Ola S1, Bajaj Chetak Electric, TVS iQube और Ather 450X जैसी गाड़ियों से मुकाबला है। बाउंस इनफिनिटी की डिलीवरी कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क के जरिए अप्रैल 2022 में शुरू होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें