लग्जरी कार बनाने के लिए मशहूर जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने गुरुवार को भारत में X3 (एक्स3) एसयूवी को डीजल वैरिएंट में लॉन्च किया है। नई कार की एक्स-शोरूम कीमत 65.50 लाख रुपये रखी गई है। यह भारत में चेन्नई में कंपनी के प्लांट में स्थानीय रूप से बनाई जाती है। आज से यह मौजूदा पेट्रोल ट्रिम्स के साथ आधिकारिक बीएमडब्ल्यू डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
2 of 5
BMW X3 SUV
- फोटो : BMW
कीमत की बात करें तो, नई BMW X3 xDrive20d ट्रिम की कीमत हायर-स्पेक X3 xDrive30i M स्पोर्ट के करीब है, जिसकी कीमत 65.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। नहीं तो, X3 की कीमत X3 xDrive30i SportX Plus ट्रिम के लिए 59.90 लाख रपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 5
BMW X3 SUV
- फोटो : BMW
इंजन पावर और स्पीड
नई BMW X3 डीजल में बीएमडब्ल्यू की ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी के साथ एक ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन के साथ एक रिफ्रेश बाहरी डिजाइन देखने को मिलती है। यह इंजन एक 2.0-लीटर 4-सिलेंडर डीजल यूनिट है जो 140 kw/ 190 hp का पावर और 1,750 – 2,500 rpm पर 400 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार की टॉप स्पीड 213 किमी प्रति घंटा है। इसके साथ ही यह कार सिर्फ 7.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा पकड़ सकती है।
4 of 5
BMW X3 SUV
- फोटो : BMW
कलर ऑप्शन
लग्जरी एडिशन के रूप में पेश की गई, नई BMW X3 xDrive20d कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें मिनरल व्हाइट, फाइटोनिक ब्लू, ब्रुकलिन ग्रे, सोफिस्टो ग्रे, ब्लैक सैफायर और कार्बन ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं।
कंपनी सर्विस
कार को वैकल्पिक कंपनी सेवाओं जैसे 'बीएमडब्ल्यू सर्विस इनक्लूसिव' और 'बीएमडब्ल्यू सर्विस इनक्लूसिव प्लस' के साथ उपलब्ध कराया गया है। ये सर्विस पैकेज कंडीशन बेस्ड सर्विस (CBS) और मेंटेनेंस वर्क को कवर करते हैं, जिसमें 3 साल / 40,000 किलोमीटर से लेकर 10 साल / 2,00,000 किलोमीटर तक के प्लान शामिल हैं। इन सर्विस की कीमत 1.53 रुपये प्रति किमी से शुरू होती है।
इसके अलावा, नई X3 SUV एक वैकल्पिक बीएमडब्ल्यू रिपेयर इनक्लूसिव के साथ भी उपलब्ध है जो मूल रूप से ऑपरेशन के तीसरे वर्ष से अधिकतम छठे वर्ष तक वारंटी विस्तार के रूप में काम करती है।