फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW India: बीएमडब्ल्यू की कारें भारत में होंगी महंगी, सभी रेंज में कीमतों में बढ़ोतरी का किया एलान, नई कीमतें इस तारीख से होगी लागू

Fri, 25 Mar 2022 09:48 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
BMW X5 M Competition - फोटो : BMW
जर्मन लग्जरी कार निर्माता BMW (बीएमडब्ल्यू) ने भारत में बीएमडब्ल्यू मॉडल रेंज में 3.5 प्रतिशत तक कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है जो एक अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगी। कंपनी का कहना है कि सामग्री और रसद लागत, मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के प्रभाव और विनिमय दरों को समायोजित करने के लिए कीमत बढ़ोतरी को लागू किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू ऑडी, मर्सिडीज-बेंज की सूची में शामिल हो गई है, जिन्होंने पहले ही इन्हीं कारणों से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। 
विज्ञापन

2 of 6
BMW 3 Series - फोटो : BMW
स्थानीय रूप से उत्पादित कारों की रेंज में BMW 2 Series Gran Coupe, BMW 3 Series, BMW 3 Series Gran Limousine, BMW M 340i, BMW 5 Series, BMW 6 Series Gran Turismo, BMW 7 Series, BMW X1, BMW X3, BMW X4, BMW X5, BMW X7 और MINI Countryman शामिल हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
BMW 5 Series 2021 - फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू डीलरशिप BMW 8 Series Gran Coupe, BMW X6, BMW Z4, BMW M2 Competition, BMW M5 Competition, BMW M8 Coupe, BMW X3 M, BMW X5 M और BMW iX मॉडल्स को भी प्रदर्शित करती हैं जो देश में पूरी तरह से निर्मित यूनिट्स (सीबीयू) के रूप में उपलब्ध हैं। 

4 of 6
BMW X5 M Competition - फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू इंडिया बीएमडब्ल्यू समूह की 100 प्रतिशत सहायक कंपनी है और इसका मुख्यालय गुरुग्राम में है। अब तक, बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने बीएमडब्ल्यू इंडिया में 5.2 अरब रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
BMW iX Electric Car - फोटो : For Reference Only
बीएमडब्ल्यू इंडिया की भारत में गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला में चेन्नई में एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट, पुणे में पार्ट्स का गोदाम, गुरुग्राम एनसीआर में एक प्रशिक्षण केंद्र और देश के महानगरीय केंद्रों में एक डीलर संगठन का विकास शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BMW 3-Series 320d
इस समय बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के भारतीय बाजार में 80 से ज्यादा टचप्वाइंट हैं। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के कर्मचारियों की कुल संख्या 650 है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें