देश की सबसे बड़ी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प जल्द ही नई बाइक लॉन्च करने जा रही है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो मोटोकॉर्प अपनी पॉपुलर बाइक Passion Pro को नए फीचर्स और ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ लाने जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Hero Passion XPro
नई Passion XPro 110 की लॉन्चिंग इसी साल 18 दिसंबर को की जा सकती है। यहां हम आपको नई बाइक के सभी अनुमानित फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Hero Passion XPro
वर्तमान हीरो पैशन प्रो में 97.2सीसी का इंजन आता है, जबकि पैशन एक्सप्रो 110 में ज्यादा पावरफुल 110सीसी का इंजन दिया होगा जो 9.3 बीएचपी की पावर और 9 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी ने यही इंजन Super Splendor में भी दिया था। इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।
4 of 5
Hero Passion XPro
इस बाइक में iSmart तकनीक भी दी होगी जो neutral स्थिति में खड़ी बाइक को 5 सेकेंड में बंद कर देती है और क्लच दबाते ही बाइक स्टार्ट हो जाती है। नई बाइक 100सीसी वाली Passion XPro की जगह लाई जा रही है।
डिजाइन के लिहाज से देखें तो यह 100 सीसी वाले मॉडल जैसी ही होगी। इसमें एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया होगा। इसकी कीमत करीब 57 हजार रुपए तक हो सकती है।