फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ड्रीम बाइक खरीदने का यह है सही मौका, सितंबर में आ रही हैं एक से बढ़ कर एक धाकड़ बाइक्स

Sat, 12 Sep 2020 03:47 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
TVS Motors Auto Expo - फोटो : Amar Ujala (File)
सितंबर में पितृपक्ष खत्म होते ही कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें कई कारें तो कई बाइक्स भी हैं। लॉकडाउन के चलते ऑटो कंपनियों की बिक्री पहले ही कमजोर है, वहीं त्योहारी सीजन से कंपनियों को काफी उम्मीद है क्योंकि सरकार पहले ही एलान कर चुकी है कि अगली जीएसटी की बैठक में दोपहियां वाहनों पर से जीएसटी दरों में कमी की जा सकती है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में लॉन्च होने वाले दोपहिया वाहनों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 8
Royal Enfield Meteor 350 Fireball - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Royal Enfield Meteor 350

शुरुआत करते हैं सबसे पहले रॉयल एनफील्ड की Meteor के बारे में, जिसका काफी समय से इंतजार है। हाल ही में बाइक की कुछ डीटेल्स लीक हुई हैं, जैसा कि अकसर लॉन्चिंग से पहले होता है। रॉयल एनफील्ड की नई बाइक Meteor 350 में एक नया 350cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन के डिटेल्स बताने वाने लीक हुए दस्तावेज में दावा किया गया है कि नई बाइक एक लॉन्ग स्ट्रोक वाले इंजन का उपयोग करेगी जो कम आरपीएम पर ज्यादा टॉर्क पैदा करेगी। लीक हुए दस्तावेज में यह भी दावा किया गया है कि गियरबॉक्स स्मूथ होगा और इसमें हल्का क्लच होगा। इसे तीन वैरिएंट Fireball, Stellar, और Supernova ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.6 लाख रुपये रखी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
TVS Victor 110 Bike Auto Expo - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

BS6 TVS Victor 110

टीवीएस मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर 110 सीसी की प्रीमियम कम्यूटर बाइक को फिर से लॉन्च कर सकती है। टीवीएस विक्टर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कंपनी ने अभी तक अपनी इस बाइक को बीएस4 से बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया है। वहीं लॉन्चिंग के बाद इसकी कीमतों में भी 8 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस महीने इस बाइक को डिजिटली लॉन्च कर सकती है।  

4 of 8
हीरो एक्सट्रीम 200s - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Hero Xtreme 200S

हीरो कंपनी ने अपनी इस बाइक को पहले लॉन्च किया था, लेकिन इसे बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया। कंपनी के कोविड-19 से पहले इस बाइक के बारे में टीजर भी जारी किया था, लेकिन महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग टाल दी थी। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे इस महीने फेस्टिव सीजन से पहले उतार सकती है। इस बाइक के डिजाइन या फीचर्स में कोई नया बदलाव नहीं होगा, केवल इंजन में ही बदलाव देखने को मिलेगा। बीएस6 एक्सट्रीम 200एस में 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 200 सीसी का ऑयल कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 17.8 बीएचपी की पावर और 16.45 एनएम का टॉर्क देगा।
विज्ञापन

5 of 8
BMW G 310 R - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

BS6 BMW G 310 R और G 310 GS

काफी समय से दोनों बाइक्स की टेस्टिंग चल रही है। BMW G 310 R और G310 GS एडवेंचर टूरर बाइक में बीएस6 Apache RR 310's 312.2 सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलंडर इंजन मिलेगा, जो 34 बीएचपी की पावर और 27.3 एनएम का टॉर्क देगा। इनकी कीमत तीन लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। G310 GS एडवेंचर टूरर बाइक में बीएस6 कम्प्लायंट 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा, इस बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सेमी-फेयर्ड डिजाइन वाली यह बाइक अप-स्वेप्ट एग्जॉस्ट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलॉय व्हील्स के साथ आएगी। कंपनी ने दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू कर दी है, 50 हजार रुपये में इन्हें बुक करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
Suzuki V-Strom 650XT - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

BS6 Suzuki V-Strom 650XT

ऑटो एक्सपो 2020 में इसे पेश किया गया था। सुजुकी इंडिया की वेबसाइट पर कमिंग सून के नाम से यह लिस्टेड है। लेकिन लगता है कि इंतजार खत्म होने वाला है। इसे इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। वहीं बीएस6 में अपग्रेड होने से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। बीएस4 बाइक में 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड 649सीसी वाला 90-डिग्री वी-ट्विन इंजन मिलता था जो 70 बीएचपी की पावर और 66 एनएम का टॉर्क जनरेट करता था। वहीं पुरानी बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 6.6 लाख रुपये के आसपास थी।
विज्ञापन

7 of 8
Auto Expo 2020 Aprilia SXR 160 - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Aprilia SXR 160

इस ऑटो एक्सपो में इस स्कूटर से इस साल पर्दा उठाया गया था। मैक्सी स्कूटर क्लास में इसकी बड़ी डाइमेंशन इसकी चर्चा की वजह बनी थी। अभी तक देश में कोई कंपनी 160 सीसी का स्कूटर नहीं बना रही है। केवल Suzuki Burgman 125 ही बड़े इंजन के साथ आ रहा है। यह स्कूटर लाल, नीले, सफेद और काले रंग में मिलेगा। 160 सीसी में ट्रिपल वॉल्व सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक इंजन मिलेगा, जो 11 बीएचपी की पावर और 12 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं इसमें सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा तक होगी। इसकी एक्स-शोरूम कीमत एक लाख रुपये तक हो सकती है। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर मिलेंगे। इसमें यूएसबी चार्जिंग के साथ स्पिल्ट ग्लोव बॉक्स, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा। उस वक्त पियाजियो ने एलान किया था कि इसे इस साल की तीसरी तिमाही में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
Honda CBR1000RR-R Fireblade EICMA 2019 - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

Honda CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी 2020 Honda CBR1000RR-R Fireblade और Fireblade SP की भारत में बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। 2020 CBR1000RR-R के स्टैंडर्ड और SP मॉडल में पावर के लिए 1000 सीसी का 4-सिलिंडर वाला, लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 16 वाल्व, DOHC इनलाइन-4 BS6 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 14,500 आरपीएम पर 160kw की मैक्सिमम पावर और 12,500 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें