देश में फेस्टिव सीजन को देखते हुए दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ने Victor Premium Edition लॉन्च की है। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 55,065 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
विज्ञापन
2 of 5
TVS Victor Premium Edition
110 सीसी की इस बाइक में कंपनी ने क्रोम डीटेलिंग, प्रीमियम ग्राफिक्स और क्रोम क्रैश गार्ड जैसे कुछ कॉस्मेटिक चेंज भी किए हैं। हालांकि इंजन के संबंध में बाइक को पुराने मॉडल जैसा ही रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
TVS Victor Premium Edition
बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें 109.7 cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 9.4 bhp की पावर और 9.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी दावा करती है कि बाइक 72 Kmpl का माइलेज देती है।
4 of 5
TVS Victor Premium Edition
नई टीवीएस विक्टर LED DRL (डेटाइम रनिंग लाइट) के साथ आती है। यह सेफ्टी के लिहाज से महत्वपूर्ण फीचर है। टीवीएस विक्टर प्रीमियम एडिशन सिर्फ डिस्क वैरिएंट के साथ उपलब्ध होगी, जो येलो ग्राफिक्स वाले ब्लैक कलर में मिलेगी। वहीं, सामान्य टीवीएस विक्टर डिस्क और ड्रम दोनों वैरिएंट में मिलती है और पांच कलर विकल्प में आती है।
कंपनी ने इसी महीने डुअल टोन कलर के साथ नई स्टार सिटी प्लस को लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि फेस्टिव सीजन को देखते हुए अन्य कंपनियां भी कुछ और स्पेशल या लिमिटेड एडिशन की लॉन्चिंग कर सकती हैं।