जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मंगलवार (7 नवंबर) को भारत में 150 सीसी की नई बाइक Intruder 150 लॉन्च करने जा रही है। यह एक क्रूजर बाइक होगी, जिसका सीधा मुकाबला बजाज एवेंजर 150 से रहेगा। भारत में क्रूजर बाइक को काफी पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
2 of 5
Suzuki Intruder 150
दिखने में यह बाइक कंपनी की ही Suzuki Intruder 1800 जैसी है। हालांकि इसका नाम इंट्रूडर 150 ही होगा यह अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है। बाइक को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए पहले ही देखा जा चुका है। बाइक के टायर काफी चौड़े हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Suzuki Intruder 150
- फोटो : BikeAdvice
इंजन की बात करें तो सुजुकी इंट्रूडर 150 में 154.9 सीसी का एयरकूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रॉक इंजन दिया होगा। यही इंजन कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Gixxer में दिया गया है। जिक्सर में यह इंजन 14 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नई बाइक के लिए हालांकि इंजन की परफॉर्मेंस में बदलाव किया जा सकता है।
4 of 5
Bajaj Avenger Street 220
बाइक बड़े हेडलैंप और बकेट-स्टाइल वाली सीट के साथ आएगी। हालांकि पीछे वाली सवारी के लिए सीट थोड़ी छोटी होगी। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया होगा।
बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक और ब्लैक एलॉय व्हील दिए होंगे। फ्रंट ब्रेक के साथ एबीएस भी लगा है। इस बाइक की कीमत करीब 90 से 95 हजार रुपए हो सकती है।