रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार भारत में हिमालयन वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1.55 लाख रुपए (एक्स शोरूम, महाराष्ट्र के अलावा) तय की है। इसकी लिए आपको 1.78 लाख रुपए (ऑन-रोड, मुंबई) खर्च करने होंगे। रॉयल एनफील्ड हिमालयन को पहली बार नई दिल्ली में 2 फरवरी 2016 शोकेस किया गया था।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड हिमालयन भारत में लॉन्च, कीमत 1.55 लाख रुपए
2 of 5
Royal Enfield Himalayan
यह कंपनी की पहली एडवेंचर टुअरर मोटरसाइकिल है। यह बाइक उन भारतीय बाइक प्रेमियों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है जो देश में वर्तमान में मौजूद कीमती एडवेंचर बाइक को खरीदने में सक्षम नहीं हैं। यह अपने सेगमेंट में मौजूदा अन्य बाइक की तुलना में बहुत सस्ती बाइक है।
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड हिमालयन भारत में लॉन्च, कीमत 1.55 लाख रुपए
3 of 5
Royal Enfield Himalayan
रॉयल एनफील्ड हिमालयन एक ब्रांड न्यू लॉन्ग स्ट्रोक 411 सीसी सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ है जो 24.5bhp पावर और 32एनएम टॉर्क जनरेट करती है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन बाजार में उपलब्ध किसी भी रॉयल एनफील्ड की तुलना में बहुत अलग मोटरसाइकिल है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन भारत में लॉन्च, कीमत 1.55 लाख रुपए
4 of 5
आरई हिमालयन सड़क और ऑफ रोड संगत टायर और स्पोक व्हील डिस्क ब्रेक के साथ चलती है। बाइक का फ्रंट व्हील 21 इंच डायमीटर का है। साथ ही बाइक में हाई परफॉर्मेंस के लिए फ्रंट टेलीस्कॉपिक फ्रार्क्स और रियर मोनो-शॉक सस्पेशन की सुविधा दी गई है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन भारत में लॉन्च, कीमत 1.55 लाख रुपए
5 of 5
बाइक इसकी अवधारणा और उद्देश्य के अनुसार यह मल्टीफंक्शनल कंसोल के साथ है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन को लंबी यात्रा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसलिए आप पीछे की सीट सवार के साथ-साथ सामान भी लेकर चल सकते हैं।