फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 वजहों से हिट हो सकती है मारुति विटारा ब्रेजा

Tue, 15 Mar 2016 04:07 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विटारा ब्रेजा के आते ही इस सेगमेंट में हलचल एकदम से बढ़ गई हैं। इसकी वजह है मारुति जैसा भरोसेमंद नाम और बेहद आकर्षक कीमत। ब्रेजा का मुकाबला अपने सेगमेंट में महिंद्रा टीयूवी-300 और फोर्ड की ईकोस्पोर्ट से है। ब्रेजा की लॉन्चिंग के बाद तो फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट के दामों में भारी कटौती भी कर दी है। यहां हम जानेंगे उन पांच कारणों के बारे में जो ब्रेजा खरीदने के फैसले को और पुख्ता करते हैं।
विज्ञापन

इन 5 वजहों से हिट हो सकती है मारुति विटारा ब्रेजा

2 of 6
Maruti vitara Brezza
1-नया और फ्रेश डिजाइन: ब्रेजा के डिजाइन में नयापन मिलता है। यह मारुति की अब तक आई कारों से एकदम अलग है। इसकी ऊंचाई को ज्यादा रखा गया है, जो इसे एसयूवी वाले कैरेक्टर देती है। इसके अलावा ब्रेजा में दी गई बॉडी के रंग से अलग रंग की छत इसे नया अंदाज देती है। ऐसा प्रयोग इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इन 5 वजहों से हिट हो सकती है मारुति विटारा ब्रेजा

3 of 6
2-कितना देती है? यहां मतलब कार के माइलेज से है, भारतीय ग्राहकों के लिए कार का माइलेज एक महत्वपूर्ण मुद्दा होता है। ब्रेजा के माइलेज का दावा 24.3 किलोमीटर प्रति लीटर का है। यह इस सेगमेंट में अब तक का सबसे अच्छा माइलेज बताया जा रहा है। ब्रेजा की टक्कर में खड़ी डीजल इंजन वाली फोर्ड ईकोस्पोर्ट का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर का है। माइलेज के मामले में टीयूवी-300 भी ब्रेजा से काफी पीछे है।

इन 5 वजहों से हिट हो सकती है मारुति विटारा ब्रेजा

4 of 6
- फोटो : Cardekho
3-आकर्षक और किफायती दाम: कंपनी ब्रेजा की कीमत आकर्षक और किफायती रखने में कामयाब रही है। मौजूद दूसरी कारों के मुकाबले इसके दाम काफी आक्रमक हैं। ब्रेजा की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपए एक्स-शोरूम दिल्ली है। हालांकि फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट के दाम घटा दिए हैं, ऐसे में अब डीजल ईकोस्पोर्ट के लिए अभी भी 7.28 लाख रुपए देने होंगे।
विज्ञापन

इन 5 वजहों से हिट हो सकती है मारुति विटारा ब्रेजा

5 of 6
Maruti vitara Brezza
4-सेफ्टी फीचर्स: ब्रेजा में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक-फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी)जैसे सेफ्टी फीचर्स बेस वेरिएंट से मौजूद हैं। सेफ्टी के मामले में मारुति का यह कदम वाकई तारीफ के काबिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 5 वजहों से हिट हो सकती है मारुति विटारा ब्रेजा

6 of 6
5- भरोसेमंद इंजन: ब्रेजा शुरू में केवल डीजल इंजन में ही आएगी। इसमें कंपनी का भरोसेमंद 1300 सीसी का डीडीआईएस-200 डीजल इंजन दिया गया है। यही इंजन सियाज, अर्टिगा और एस-क्रॉस में भी दिया गया है। यह इंजन 88 बीएचपी की ताकत और 200 एनएम का टॉर्क देता है। रफ्तार की बात करें तो 13.3 सेकंड में ब्रेजा 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें