फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंपनी ने लॉन्च किया देश का सबसे फास्ट ई-स्कूटर, 1 रुपए में चलेगा 10 किमी.

Tue, 19 Dec 2017 03:47 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Okinawa Ridge
भारत की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Okinawa स्कूटर्स देश में अपना दूसरा प्रोडक्ट लॉन्च कर दिया है। यह एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Praise नाम के इस स्कूटर की कीमत 59,889 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इससे पहले कंपनी Okinawa Ridge को साल की शुरुआत में ही लॉन्च कर चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Okinawa Praise
कंपनी का कहना है कि यह देश का सबसे तेज और सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। इसमें 1000 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा कती रहेगी। एक बार चार्ज होकर यह 175-200 किमी. तक दौड़ सकता है। इस तरह यह 10 पैसे प्रति किमी. के खर्च पर चलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Okinawa Praise
स्कूटर के खास फीचर्स की बात करें तो इसके साइड स्टैंड में सेंसर और इन-बिल्ट सेफ्टी फीचर्स लगे होंगे। स्कूटर के मुख्य स्टैंड में एंटी-थेफ्ट सेंसर लगा है जो स्कूटर को चोरी होने से बचाता है। इसमें एलईडी टेललाइट और इंडिकेटर भी मिलते हैं। 

4 of 5
Okinawa Praise
यह दो प्रकार के बैटरी विकल्प के साथ आता है। इसकी VRLA बैटरी 6-8 घंटे में चार्ज हो जाती है, जबकि लीथियम आयन बैटरी वाला वर्जन 2 घंटे में चार्ज हो जाती है। कंपनी आगामी छह महीने में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Okinawa Praise
बता दें कि ओकिनावा स्कूटर्स की स्थापना साल 2015 में की गई थी। कंपनी पहले से ही बाजार में ‘Ridge’ इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। ‘Ridge’ इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल चार्ज होकर 80-90 किमी का सफर तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 55 किमी/घंटा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें