हाल ही में रॉयल एनफील्ड और जावा मोटरसाइकिल ने अपनी बाइक्स को भारतीय बाजार में पेश किया। जावा की बाइक्स का क्रेज लोगों में खासा देखने को मिल रहा है। वहीं रॉयल एनफील्ड के दीवाने भी कम नहीं हैं। खास बात यह है कि जावा की बाइक और रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी की बुलेट लुक्स, पावर और कीमत में एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं। फिलहाल आपको बताते हैं कि कौन सी बाइक में क्या खास बात है।
विज्ञापन
2 of 5
jawa & jawa 42
जावा में कंपनी ने 293 सीसी का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन है, जो 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। वहीं क्लासिक 350 में 346 सीसी का एयरकूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है। जो 19.8बीएचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। क्लासिक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Royal Enfield Classic 350
नई जावा 42 में फ्यूल टैंक 14 लीटर का जबकि बुलेट में फ्यूल टैंक 13.5 लीटर का दिया गया है। वजन की बात करें, तो बुलेट का वजन 183 किलोग्राम और जावा बाइक का वजन 170 किलोग्राम है। जावा 42 में व्हीलबेस 1,369 एमएम और बुलेट का व्हीलबेस 1370एमएम का है।
4 of 5
jawa motorcycle
जावा की बाइक में 280एमएम का डिस्क ब्रेक और रियर में 153एमएम ड्रम ब्रेक सेट-अप लगाया गया है। वहीं क्लासिक 350 बुलेट में फ्रंट और रियर दोनों तरफ जावा की ही तरह ड्रम ब्रेक दिया गया है। बता दें, रॉयल एनफील्ड अपनी सभी बाइक्स को जल्द एबीएस से लैस करने पर काम कर रही है।