बीएमडब्ल्यू मोटर्रड के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है। कंपनी आगामी जी310आर (G310R) बाइक भारतीय सकड़ों पर टेस्टिंग के लिए उतार चुकी है। बीएमडब्ल्यू G310R के दो मॉडलों को चेन्नई-बेंगलुरू हाइवे पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया। आगामी मोटरसाइकिल बीएमडब्ल्यू की पहली बाइक हैं जिनको भारत में तैयार किया जा रहा है। इन बाइक को होसुर में टीवीएस मोटर्स के कारखाने में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द लॉन्च होगी भारत में बनने वाली पहली बीएमडब्ल्यू बाइक
2 of 6
बीएमडब्ल्यू जी310आर को पहली बार 2016 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। उम्मीद है कि इस बाइक भारतीय बाजार में अक्टूबर, 2016 तक लॉन्च किया जाएगा। जिसके लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में बीएमडब्ल्यू शोरूम बनाएं जाएंगे।
विज्ञापन
जल्द लॉन्च होगी भारत में बनने वाली पहली बीएमडब्ल्यू बाइक
3 of 6
टेस्टिंग के दौरान एक दिलचस्प बात यह सामने आई कि बाइक बिना एबीएस (एंटी ब्रेक सिस्टम) के दिखाई दी। दरअसल कंपनी किफायती दाम में बाइक लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसलिए भारतीय बाजार में इसके दो वेरिएंट लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा परीक्षक सवार के अनुसार, बीएमडब्ल्यू जी310आर की टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा है।
जल्द लॉन्च होगी भारत में बनने वाली पहली बीएमडब्ल्यू बाइक
4 of 6
बीएमडब्ल्यू जी310आर के माइलेज की बात करें तो यह 25 से28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। हालांकि यह आंकड़े अभी केवल अटकलें हैं। यह एक स्टंट बाइक है जिसको चार बार विश्व स्टंट बाइक चैंपियन रहे चुके 'क्रिस फीफर' के सुझाव के साथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन
जल्द लॉन्च होगी भारत में बनने वाली पहली बीएमडब्ल्यू बाइक
5 of 6
इस बाइक के ज्यादातार फीचर्स स्टंट के ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जैसे स्लिम फ्रंट इंड, ब्रॉड शोल्डर सेक्शन, राइज्ड टेल, लॉकेबल थॉर्टेल, चौथे रियर व्हील, बड़े रियर डिस्क वैगरह।
जल्द लॉन्च होगी भारत में बनने वाली पहली बीएमडब्ल्यू बाइक
6 of 6
बाइक 313सीसी लिक्वड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर के साथ 35PS की पावर जनरेट करती है। यह 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ है। बाइक का वजन 158.5 किलोग्राम है। इस बाइक की कीमत 2.5 लाख एक्स शोरूम हो सकती है। बीएमडब्ल्यू जी310आर का मुकाबला भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में केटीएम 390 ड्यूक और बेनेल्ली टीएनटी 300 से होगा।