फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000cc वाले Royal Enfield इंजन के साथ लॉन्च हुई ये 'बुलेट' जैसी बाइक, ऐसे कराएं बुक

Tue, 10 Oct 2017 10:07 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Carberry Double Barrel Motorcycle - फोटो : Carberry
ऑस्ट्रेलिया की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी Carberry Motorcycle ने पिछले साल भारत में अपनी ऑपरेशन की शुरुआत की थी। अब कंपनी ने अपनी 1000 सीसी की बाइक के लिए ऑर्डर बुक करने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Carberry Double Barrel Motorcycle - फोटो : Carberry
'डबल बैरल' नाम की यह बाइक दिखने में रॉयल एनफील्ड की 350 Classic जैसी है और कंपनी ने इसमें इंजन भी रॉयल एनफील्ड का ही लगाया है। कंपनी ने इसकी कीमत 7.35 लाख रुपए (एक्स-फैक्ट्री) रखी है। बाइक में रियर डिस्क ब्रेक और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स भी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Carberry Double Barrel Motorcycle - फोटो : Carberry
बाइक में 500 सीसी वाले दो UCE इंजन लगाए गए हैं। बाइक 52 बीएचपी की पावर और 82 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।  इस बाइक की ऑरिजनल मॉडल Carberry Double Barrel ऑस्ट्रेलिया में बेचा जाता है जिसमें 1000 cc वी-ट्विन कास्ट आयरन इंजन दिया गया है। 

4 of 5
Carberry Double Barrel Motorcycle - फोटो : Carberry
इस बाइक का प्रोडक्शन छत्तीसगढ़ के भिलाई में किया जा रहा है। भिलाई में ही फरवरी 2016 में कंपनी ने अपनी पहली शॉप स्थापित की थी। यहीं से बाइक को पूरे देश में भेजा जाएगा। कंपनी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि इंजन को विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Carberry Double Barrel Motorcycle - फोटो : Carberry
शुरुआत में कंपनी 29 बाइकों का ऑर्डर लेगी और इसका वेटिंग पीरियड 10 महीने का रहेगा। बाइक का बुकिंग अमाउंट 1 लाख रुपए है। हालांकि बाइक को अभी ARAI स्वीकृति मिलनी बाकी है, लेकिन कंपनी का कहना है कि बाइक इसकी प्रक्रिया में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें