Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) बुधवार को समाप्त हो गया। कार्यक्रम की कामयाबी को देखते हुए सरकार इसे वार्षिक आयोजन बनाने के लिए उद्योग जगत की राय जानने की योजना बना रही है।
Bharat Mobility Global Expo 2025 (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025) बुधवार को समाप्त हो गया। इस एक्सपो में ऑटोमोटिव, कंपोनेंट्स और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में लगभग 200 उत्पादों को अन्वील (अनावरण) किया गया। वहीं, इस दौरान 90 वाहनों की लॉन्चिंग भी हुई।
विज्ञापन
2 of 12
Auto Expo 2025
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट और यशोभूमि में द कंपोनेंट्स शो में भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। यह दोनों आयोजन ऑटो एक्सपो के ही अभिन्न अंग रहे। कार्यक्रम की कामयाबी को देखते हुए सरकार इसे वार्षिक आयोजन बनाने के लिए उद्योग जगत की राय जानने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
3 of 12
Porsche Macan Turbo Electric Car
- फोटो : Amar Sharma
आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के दूसरे संस्करण में 1,500 से ज्यादा प्रदर्शकों ने भाग लिया और करीब 9 लाख लोगों ने इसमें शिरकत की। दर्शकों की यह संख्या अमेरिका में आयोजित होने वाले डेट्रॉयट ऑटो शो से ज्यादा रही। जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो बन गया।
वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव राजेश अग्रवाल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "पांच दिनों की अवधि में 200 से ज्यादा उत्पादों का अनावरण किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।"
4 of 12
PM Modi
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी को भारत मंडपम में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी, एच डी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, मनोहर लाल, पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लीडर्स की मौजूदगी में एक्सपो का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
5 of 12
Auto Expo 2025
- फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। जिसमें यात्री वाहन बाजार की अग्रणी कंपनियों मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर इंडिया ने नए ऊर्जा वाहन खंड में बड़ी भूमिका निभाने की अपने इरादों का एलान किया।
विज्ञापन
6 of 12
Auto Expo 2025
- फोटो : प्रशान्त पाण्डेय
मारुति सुजुकी इंडिया ने अपना पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ई विटारा पेश किया, जिसे 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा। वहीं, ह्यू्ंदै मोटर इंडिया ने क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च किया। इसके अलावा, वियतनाम की विनफास्ट और चीन की बीवाईडी ने भी यात्री वाहन सेगमेंट में अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
7 of 12
BMW iX1 LWB Electric Car
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो, 2025 के दूसरे संस्करण ने मोबिलिटी इकोसिस्टम की संपूर्ण वैल्यू चेन (मूल्य श्रृंखला) को एक ही छत के नीचे ला दिया। जिसमें ऑटोमोबाइल निर्माताओं से लेकर कंपोनेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स, टायर और एनर्जी स्टोरेज (ऊर्जा भंडारण) निर्माताओं, और ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर फर्मों और मैटेरियल रिसाइकल करने वाले (सामग्री पुनर्चक्रणकर्ताओं) तक सबको एक जगह ला दिया।
8 of 12
Porsche Macan Turbo Electric Car
- फोटो : Amar Sharma
"सीमाओं से परे- भावी ऑटोमोटिव वैल्यू चेन का सह-निर्माण" विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का ध्यान ऑटोमोटिव और मोबिलिटी क्षेत्र में सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने पर केंद्रित था। जिसमें टिकाऊ और तकनीकी प्रगति पर जोर दिया गया।
9 of 12
हुंडई क्रेटा ईवी
- फोटो : अमर उजाला
यह आयोजन तीन स्थानों पर आयोजित किया गया - नई दिल्ली में भारत मंडपम, दिल्ली में द्वारका में यशोभूमि और ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट। SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि ऑटो एक्सपो में ऑटोमोबाइल OEM की ओर से अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी देखी गई, जिसका फोकस सस्टेनेबल मोबिलिटी (टिकाऊ गतिशीलता) पर था।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने उद्योग के टिकाऊ गतिशीलता पर ध्यान केंद्रित करने को प्रदर्शित किया।
10 of 12
Wave EVA EV
- फोटो : अमर उजाला
अग्रवाल ने कहा कि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो को वार्षिक या द्विवार्षिक आयोजन बनाने के लिए ऑटो उद्योग और अन्य हितधारकों से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम इसे (वार्षिक) आयोजित करना पसंद करेंगे। लेकिन हम सभी के सुझावों और चर्चाओं के लिए खुले रहेंगे, क्योंकि हम बड़े मूल्य प्रस्ताव बनाना चाहते हैं।"
वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या यह आयोजन सालाना होगा या दो साल में एक बार।
11 of 12
Toyota Pavilion at Auto Expo 2025
- फोटो : Amar Ujala
अग्रवाल ने कहा कि इसमें स्पष्ट मूल्य प्रस्ताव होना चाहिए क्योंकि इस आयोजन में बहुत ज्यादा ऊर्जा और पैसा खर्च होता है।
उन्होंने कहा, "इसलिए मैं यह नहीं कह रहा हूं कि यह वार्षिक या दो साल में एक बार आयोजित किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि सरकार देश में ज्यादा वैश्विक कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दे रही है।
उन्होंने कहा, "हमें एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां) बुनियादी ढांचे, इस देश द्वारा प्रदान किए जाने वाले एमआईसीई अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है। और इसीलिए हमने भारत कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू की है, जहां हम एक के बाद एक क्षेत्रों में वैल्यू चेन (मूल्य श्रृंखला) लाने की कोशिश कर रहे हैं।"