हाल ही में Tata Motors ने अपनी पहली माइक्रो एसयूवी Tata Punch लॉन्च की है। टाटा ने इसे 5.49 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। Punch की सबसे बड़ी यूएसपी है इसका सबसे सुरक्षित होना, पंच को Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है। टाटा पंच को कंपनी ने अपने प्रोडक्ट लाइनअप में नेक्सन से नीचे और प्रीमियम बैचबैक अल्ट्रोज से ऊपर रखा है। पंच को लॉन्च करके टाटा ने बड़ा दांव खेला है। पंच का मुकाबला Maruti Ignis और Mahindra KUV100 से तो है ही, साथ ही सबकॉम्पैक्ट सेगमेंट में सबसे सस्ती एसयूवी Nissan Magnite और Renault kiger से भी है। दोनों ही एसयूवी में पंच की तरह नैचुरली एस्पीरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। आइए जानते Kiger और Magnite के मुकाबले क्या Punch वाकई पैसा वसूल कार है।