फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikes: खरीदनी है 200cc की बाइक, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, दमदार इंजन के साथ मिलती है बेहतरीन माइलेज

Thu, 20 Feb 2025 03:35 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

200cc Bikes: बाइक में अच्छी पावर के साथ-साथ माइलेज भी चाहिए तो 200cc की बाइक्स सबसे बेस्ट ऑप्शन होती हैं। देखें ऐसी 5 बाइक की लिस्ट। 
विज्ञापन
1 of 5
2 लाख रुपये में बेस्ट हैं ये 4 बाइक - फोटो : अमर उजाला
अच्छी परफॉर्मेंस वाली पावरफुल बाइक कौन नहीं चलाना चाहता है। मार्केट में 350cc से 400cc और उससे उपर की क्षमता के कई बाइक मॉडल्स मैजूद हैं, लेकिन इनकी कीमत 2 लाख रुपये से उपर चली जाती है और इनकी माइलेज भी कम होती है। ऐसे में अगर आपका बजट 2 लाख रुपये तक है, तो फिर ये बाइक आपकी लिस्ट से बाहर हो जाते हैं। हालांकि, मार्केट में 200cc सेगमेंट के कई बाइक मौजूद हैं जो 2 लाख रुपये के बजट में बेहतर पावर और माइलेज के साथ आते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही बाइक्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

TVS Apache RTR 200 4V

2 of 5
TVS Apache RTR 200 4V - फोटो : TVS Motor
इस बाइक में 197.75 cc का लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर, 4-वॉल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन 20.2bhp की पॉवर जनरेट करता है। इसमें डुअल चैनल एबीएस (ABS) के साथ दो राइडिंग मोड भी मिलते हैं। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 41.9 kmpl (ARAI) की माइलेज देती है। इस बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है, वहीं इसका कर्ब वजन 152Kg है।
विज्ञापन

Bajaj Pulsar NS200

3 of 5
Bajaj Pulsar NS200 - फोटो : Bajaj
इस बाइक का 199.5cc इंजन 24.13bhp का पावर और 18.74Nm का टार्क जनरेट करता है। कंपनी ने इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है। बजाज की इस परफॉर्मेंस ओरिएंटेड बाइक में एक लीटर पेट्रोल में 38 KMPL की माइलेज मिलती है। अगर फीचर्स की बात करें तो यह बाइक सिंगल और डुअल चैलन एबीएस के ऑप्शन में आती है। इस बाइक का कर्ब वजन 159.5 kg है।

Honda Hornet 2.0

4 of 5
Honda Hornet 2.0 - फोटो : Honda
होडा Hornet 2.0 में 184.4 cc का एयर कूल्ड इंजन मिलता है जो 17.03 bhp की पावर और 15.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह बाइक सिंगल चैनल एबीएस के साथ आती है और इसका कर्ब वजन 142 kg है। माइलेज की बात की जाए तो इसकी ARAI क्लेम्ड माइलेज 42.3 kmpl है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 220F

5 of 5
Bajaj Pulsar 220F - फोटो : Bajaj
बजाज Pulsar 220F काफी साल से भारतीय बाजार में बिक रही है। इस बाइक में लगाया गया 220 cc इंजन 20.11 bhp की पावर और 18.55 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 40 kmpl की माइलेज मिलती है।  बाइक का कर्ब वजन 160 kg है और बेहतर हैंडलिंग के लिए इसमें सिंगल चैनल एबीएस दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें