फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tesla factory: ट्रंप ने कहा- अगर मस्क ने भारत में टेस्ला की फैक्ट्री लगाई तो यह अमेरिका के लिए अनुचित होगा

Thu, 20 Feb 2025 02:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर एलन मस्क की टेस्ला भारत में फैक्ट्री बनाकर वहां के ऊंचे टैरिफ से बचती है, तो यह अमेरिका के लिए अनुचित होगा।
विज्ञापन
1 of 6
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : Fox News Youtube
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर एलन मस्क की टेस्ला भारत में फैक्ट्री बनाकर वहां के ऊंचे टैरिफ से बचती है, तो यह अमेरिका के लिए अनुचित होगा।

बढ़ते टैरिफ के बीच ट्रंप की टिप्पणी
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब वे खुद अमेरिकी टैरिफ को बढ़ाने के कदम उठा रहे हैं। 13 फरवरी को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की व्हाइट हाउस में बैठक से ठीक पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'रिसिप्रोकल टैरिफ' की घोषणा की। 
विज्ञापन

2 of 6
Tesla Model Y - फोटो : Tesla
भारत में गाड़ियां बेचना नामुमकिन - ट्रंप
पीटीआई के मुताबिक, फॉक्स न्यूज के सीन हनिटी को दिए गए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता है। उन्होंने कहा कि भारत में टेस्ला के लिए गाड़ियां बेचना 'नामुमकिन' है।

उन्होंने कहा, "हर देश अमेरिका का फायदा उठाता है और यह टैरिफ के जरिए होता है... भारत में गाड़ी बेचना लगभग नामुमकिन है।"
विज्ञापन

3 of 6
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@whiteaglesoarng
भारत में फैक्ट्री लगाना अमेरिका के लिए अनुचित?
ट्रंप ने कहा, "अगर मस्क भारत में फैक्ट्री लगाते हैं तो यह ठीक है, लेकिन यह हमारे लिए अनुचित होगा। यह बहुत ही अन्यायपूर्ण है।"

टेस्ला की भारत में एंट्री के संकेत
हाल ही में टेस्ला ने भारत में कई नौकरियों के लिए भर्तियां शुरू की हैं, जिसमें बिजनेस ऑपरेशंस एनालिस्ट और कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट के पद शामिल हैं।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, ये भर्तियां मुंबई के उपनगर क्षेत्र के लिए की जा रही हैं। यह माना जा रहा है कि यह भारत में टेस्ला की एंट्री का संकेत है।

4 of 6
ट्रंप के साथ पीएम मोदी - फोटो : एक्स/NARENDRA MODI
ट्रंप-मोदी वार्ता में टैरिफ पर चर्चा
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ टैरिफ के मुद्दे पर चर्चा की।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा... हम आपके साथ बहुत निष्पक्ष रहेंगे।"
विज्ञापन

5 of 6
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
भारत में ऑटो इंपोर्ट टैक्स 100%
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या भारत में टैरिफ 36 प्रतिशत है, तो उन्होंने कहा, "बहुत ज्यादा, बहुत ज्यादा।"

एलन मस्क ने कहा, "भारत में ऑटो इंपोर्ट पर 100 प्रतिशत टैक्स है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डोनाल्ड ट्रंप के साथ पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई
ट्रंप का 'रिसिप्रोकल टैरिफ' का जवाब
ट्रंप ने कहा, "जो भी आप हमसे चार्ज करेंगे, हम भी उतना ही चार्ज करेंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "मोदी बोले, 'नहीं, नहीं, मुझे यह पसंद नहीं।' लेकिन मैंने कहा, 'जो भी आप चार्ज करेंगे, मैं भी उतना ही चार्ज करूंगा।' मैं हर देश के साथ ऐसा ही कर रहा हूं।"

एलन मस्क ने इस पर जवाब दिया, "यह तो उचित लगता है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें