फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2026 Tesla Model Y Performance: टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस दमदार रेंज के साथ लॉन्च, सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस

Sat, 30 Aug 2025 03:45 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tesla ने पेश की 2026 Model Y Performance, जिसमें 580 किमी की रेंज, 3.5 सेकेंड में 0-100 kmph स्पीड, नया स्पोर्टी डिजाइन और लग्जरी इंटीरियर मिलता है। जानें कीमत और फीचर्स।
विज्ञापन
1 of 7
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार Tesla Model Y (टेस्ला मॉडल वाई) का नया और ज्यादा पावरफुल वर्जन अब सामने आ चुका है। 2026 Tesla Model Y Performance (2026 टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस) ग्लोबल मार्केट में पेश की गई है। इसमें नया डिजाइन, अपग्रेडेड इंटीरियर, बेहतर सस्पेंशन और 580 किलोमीटर की रेंज (WLTP) मिलती है। यह कार परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में स्टैंडर्ड वर्जन से काफी आगे है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल पर ग्राहकों की चिंताएं, जानें टोयोटा, रेनो और ऑडी जैसे वाहन निर्माताओं ने क्या कहा
विज्ञापन

2 of 7
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
Tesla Model Y Performance: पावर और ड्राइविंग रेंज
टेस्ला ने पावर और बैटरी की सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 3.5 सेकेंड में पकड़ लेती है। यह स्टैंडर्ड RWD वर्जन से 1.3 सेकेंड और पुराने Model Y Performance से 0.2 सेकेंड तेज है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा पर इलेक्ट्रॉनिकली लिमिटेड है। यूरोपियन वर्जन लगभग 460 bhp पावर देगा, जबकि नॉर्थ अमेरिका में यह आंकड़ा 510 bhp तक जा सकता है। 

यह भी पढ़ें - EV Charging: भारत का नया ईवी चार्जिंग एप, नहीं लेगा निजी डेटा, निजता को मिलेगी प्राथमिकता
विज्ञापन

3 of 7
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
ड्राइविंग रेंज की बात करें तो, Model Y Performance (मॉडल वाई परफॉर्मेंस) एक बार चार्ज करने पर 580 किलोमीटर की WLTP रेंज प्रदान करता है, जो लॉन्ग रेंज AWD वेरिएंट से थोड़ी कम है। इसके उलट, भारतीय बाजा में उपलब्ध लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 622 किलोमीटर की रेंज देती है। 

टेस्ला का दावा है कि मॉडल वाई परफॉर्मेंस फास्ट चार्जिंग से केवल 15 मिनट में 243 किलोमीटर की रेंज पाई जा सकती है। 

यह भी पढ़ें - RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया

4 of 7
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
Tesla Model Y Performance: मैकेनिकल बदलाव
स्टैंडर्ड Model Y में जहां फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पर्स मिलते हैं, वहीं इस नए परफॉर्मेंस वर्जन में एडैप्टिव डैम्पर्स दिए गए हैं जो इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल होते हैं और रोड कंडीशन के हिसाब से एडजस्ट हो जाते हैं। इसमें नए ड्राइव मोड्स भी मिलते हैं, जिनमें ज्यादा रीयर टॉर्क बायस का विकल्प दिया गया है। जिससे गाड़ी की रोड ग्रिप और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम
विज्ञापन

5 of 7
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
Tesla Model Y Performance: लुक और डिजाइन
2026 टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस में फ्रंट और रियर डिजाइन को और आक्रामक बनाया गया है। इसमें नए स्टाइल के फ्रंट इंटेक्स, कार्बन फाइबर डकटेल स्पॉइलर, ज्यादा स्पोर्टी रियर डिफ्यूजर और एक्सक्लूसिव बैजिंग दी गई है। कार 21-इंच की अरैकनिड अलॉय व्हील्स पर चलती है, जिनके पीछे रेड ब्रेक कैलिपर्स छिपे हुए हैं।

यह भी पढ़ें - Tata Winger Plus: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया 9-सीटर विंगर प्लस, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत और डिटेल्स
विज्ञापन

6 of 7
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
Tesla Model Y Performance: इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो इस फ्लैगशिप Model Y में नए स्पोर्ट्स सीट्स मिलते हैं। जिनमें इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट, इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट, हीटिंग और वेंटिलेशन की सुविधा है। डैशबोर्ड पर कार्बन फाइबर ट्रिम दिया गया है। और इसमें अब 16-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है (जो इंडिया वाले मॉडल में 15.4-इंच है)। कार में लॉन्ग रेंज आरडब्ल्यूडी वेरिएंट में उपलब्ध सभी फीचर्स के अलावा इसमें 15-स्पीकर ऑडियो सिस्टम विद सबवूफर लगाया गया है, जिससे म्यूजिक एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी फरवरी 2026 तक होगी तय, जानें क्या-क्या बदल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tesla Model Y Performance - फोटो : Tesla
Tesla Model Y Performance: कीमत और उपलब्धता
Tesla Model Y Performance के लिए बुकिंग यूरोप, यूके, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरू हो चुकी है और डिलीवरी सितंबर 2025 से होगी। जर्मनी में इसकी कीमत €61,990 (लगभग 63.86 लाख रुपये) रखी गई है।

भारत में यह वर्जन कब आएगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल, कंपनी यहां सिर्फ स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज RWD वर्जन ही बेच रही है।

यह भी पढ़ें - Lamborghini: चैटजीपीटी और AI ने ढूंढ निकाली चोरी हुई 3 करोड़ रुपये की लैम्बोर्गिनी कार, दो साल बाद मिली लग्जरी कार 

यह भी पढ़ें - Used Car Buying Tips: सेकेंड हैंड कार खरीद रहे हैं? डील फाइनल करने से पहले जान लें ये छह जरूरी टिप्स 

यह भी पढ़ें - Car Care: मॉनसून के बाद कैसे करें कार की देखभाल, बारिश के बाद गाड़ी को सुरक्षित रखने के छह आसान टिप्स
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें