एक्सप्रेसवे
- फोटो : AI
कॉमर्शियल और भारी वाहनों पर ज्यादा टोल
हल्के व्यवसायिक वाहन, मिनीबस या छोटे मालवाहक वाहनों के लिए हेडिगेनेबले से सुंदरपाल्या तक एकतरफा टोल 295 रुपये और दोनों तरफ का 445 रुपये तय किया गया है। सुंदरपाल्या से हेडिगेनेबले की दिशा में यह दरें थोड़ी ज्यादा होंगी - 305 रुपये और 455 रुपये।
ट्रक और बड़ी बस जैसे भारी वाहनों के लिए टोल और भी ज्यादा है। हेडिगेनेबले से सुंदरपाल्या तक एकतरफा यात्रा पर 620 रुपये और दो तरफ के सफर के लिए 930 रुपये देना होगा। वहीं उल्टी दिशा के लिए 635 रुपये और 955 रुपये तय किए गए हैं।
मासिक पास की भी सुविधा
जो लोग रोजाना इस रूट से सफर करते हैं, उनके लिए मासिक पास की सुविधा भी दी गई है। कार मालिकों के लिए एक दिशा में 50 यात्राओं का पास 6,105 रुपये में मिलेगा, जबकि दूसरी दिशा के लिए यह 6,260 रुपये का होगा।
यह भी पढ़ें - Ride Booking App: महाराष्ट्र सरकार लॉन्च करेगी कैब, ऑटो और ई-बाइक बुकिंग एप, क्या सस्ती होंगी राइड्स?