फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mileage SUVs: सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 कॉम्पैक्ट SUV, नंबर-1 गाड़ी देती है 22.80 किमी/लीटर का माइलेज

Tue, 29 Jul 2025 08:23 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Mileage Compact SUVs: अगर आप एक ऐसी कॉम्पैक्ट SUV खरीदना चाहते हैं, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ जबरदस्त माइलेज भी दे, तो आपके लिए ये टॉप-5 पेट्रोल SUV परफेक्ट साबित हो सकती हैं। जानिए कौन सी गाड़ी देती है सबसे ज्यादा माइलेज।
विज्ञापन
1 of 6
जबरदस्त माइलेज वाली एसयूवी - फोटो : AI
कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट भारत में लगातार लोकप्रिय हो रहा है। स्टाइलिश लुक, ऊंची ड्राइविंग पोजिशन और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ अगर जबरदस्त फ्यूल एफिशिएंसी भी मिले, तो फिर बात ही क्या है! माइलेज को लेकर आजकल ग्राहक बेहद सतर्क हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए हम यहां लेकर आए हैं टॉप-5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कॉम्पैक्ट SUV की लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
5. Maruti Suzuki Brezza (माइलेज- 19.80 किमी/लीटर)
Maruti Brezza का 1.5L K15C पेट्रोल इंजन माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस है। इस एसयूवी का ऑटोमैटिक वर्जन 19.80 किमी/लीटर माइलेज देता है, जो काफी बेहतर है।
विज्ञापन

3 of 6
Nissan Magnite - फोटो : Nissan Motor India
4. Nissan Magnite (माइलेज- 20 किमी/लीटर)
Nissan Magnite दो इंजन ऑप्शन में आती है, जिसमें 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और 1.0L टर्बो इंजन शामिल है। इसका नॉन-टर्बो AMT वर्जन 20 किमी/लीटर का माइलेज देता है।

4 of 6
Mahindra XUV 3XO RevX Edition - फोटो : Mahindra
3. Mahindra XUV 3XO (कीमत - 20.10 किमी/लीटर)
Mahindra की नई XUV 3XO, 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 129 bhp की पावर जनरेट करता है। इसका मैनुअल वर्जन 20.10 किमी/लीटर का माइलेज देता है। बेस वेरिएंट 110 bhp पावर के साथ 18.89 किमी/लीटर माइलेज मिलती है।
विज्ञापन

5 of 6
Renault Kiger - फोटो : Renault
2. Renault Kiger (माइलेज- 20.50 किमी/लीटर)
Renault Kiger में Nissan Magnite वाला ही इंजन सेटअप मिलता है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 99 bhp की पावर के साथ आता है। इसका 5-स्पीड मैनुअल वर्जन 20.50 किमी/लीटर का माइलेज ऑफर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Maruti Suzuki Fronx SUV - फोटो : Maruti Suzuki
1. Maruti Fronx/Toyota Taisor (माइलेज - 22.80 किमी/लीटर)
इस लिस्ट में टॉप पर Maruti Fronx और Toyota Taisor हैं। दोनों कारें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ आती हैं। इनके AMT वेरिएंट में 1.2L इंजन मिलता है जो 22.80 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं, 1.0L टर्बो इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 21.50 किमी/लीटर तक का माइलेज निकाल देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें