भारतीय कार निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से इस महीने की 28 को एक और इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जा रहा है। टाटा की ओर से इसी महीने में आने वाली टिगोर ईवी के कुछ फीचर्स की जानकारी साझा की है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
मिलेगा स्पोर्ट्स मोड
2 of 6
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। इसमें जानकारी दी गई है कि कार में चार तरह के मोड दिए जाएंगे जिनमें स्पोर्ट्स मोड भी होगा। इसके अलावा इसमें रिवर्स, न्यूट्रल और ड्राइव मोड होगा।
विज्ञापन
क्रूज कंट्रोल और वन पेडल चार्ज अप भी मिलेंगे
3 of 6
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक टियागो ईवी में कंपनी क्रूज कंट्रोल का ऑप्शन भी देगी साथ में वन पेडल चार्ज अप की सुविधा भी देगी। इस सुविधा के होने पर कार ब्रेकिंग सिस्टम से काइनेटिक एनर्जी को इलेक्ट्रिक पावर में बदल देता है। यह एनर्जी ईवी की बैटरी को चार्ज करने में मदद करती है।
टिगोर से नीचे होगी टियागो ईवी
4 of 6
टाटा टिगोर ईवी
- फोटो : सोशल मीडिया
Tata Tiago EV भारत की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक होगी और कंपनी के पोर्टफोलियो में Tigor EV से नीचे होगी। Tigor EV को पिछले साल भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट के लिए लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
मिलेगी ऐसी बैटरी और रेंज
5 of 6
टाटा टियागो ईवी
- फोटो : For Reference Only
टिगोर ईवी में टाटा एडवांस्ड Ziptron टेक्नोलॉजी देगी जिसमें कंपनी परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करती है। इससे ईवी 74 बीएचपी और 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट कर पाएगी। इसके साथ इसमें 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जा सकता है जिससे कार एक बार चार्ज होने पर 302 किलो मीटर की दूरी तक जा सकती है।
कंपनी टियागो को टिगोर से नीचे रखेगी तो इसकी कीमत भी टिगोर से कम रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि टाटा टियागो ईवी की एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर कंपनी की यह ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी।