फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में खूब बिकतीं हैं ये नकलची बाइक्स, Bajaj और KTM की बनाई कॉपी!

Sun, 15 Mar 2020 11:13 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
China Pakitsan Copycat Bike - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर छाए वीडियोज में पाकिस्तान की एक बाइक के अकसर दर्शन हो जाते हैं। Honda CD100 पाकिस्तान में काफी पॉपुलर है और वहां इसकी काफी डिमांड है। लेकिन ऐसा नहीं है कि पूरे पाकिस्तान में केवल यही बाइक प्रसिद्ध है, और भी बाइक्स हैं, खासकर चीनी। ये चीनी बाइक्स दिखने में सुपरबाइक्स जैसी लगती हैं, लेकिन असल में ये उनकी कॉपी हैं। जानते हैं पाकिस्तान की एक कंपनी की कॉपीकैट बाइक्स के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 8
Sigma YCR 150 - फोटो : Social Media

Sigma YCR 150

सिग्मा मोटरस्पोर्ट्स पाकिस्तान की प्रसिद्ध बाइक कंपनी है, जो पॉपुलर मोटरसाइकिल्स की सस्ती कॉपी बनाती है। यहां तक कि अगर लोगो हटा दिए जाएं तो ऑरिजनल और कॉपी में अंतर कर पाना आसान नहीं होता है। सिग्मा की यह बाइक असल में Honda CBR250R की कॉपी है, जो उसका क्लोन लगती है। होंडा इस बाइक को कब का पाकिस्तान के बाजार से रिटायर कर चुकी है, लेकिन कंपनी इसकी नकल बना कर 2.8 लाख पाकिस्तानी रुपये यानी 1.31 लाख भारतीय रुपयों में जमकर बेच रही है।
 
विज्ञापन

3 of 8
Sigma YCR 150 Repsol edition - फोटो : Social Media

Sigma YCR 150 Repsol edition

लगता है कि सिग्मा को होंडा से कुछ ज्यादा ही प्यार है। तबी तो उसने होंडा रेप्सॉल का कॉपी वर्जन भी बना दिया। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की कंपनी के पास क्रिएटिविटी नाम की कोई चीज नहीं है, यहां तक कि सिग्मा का कलर कॉन्बिनेशन भी रेप्सॉल जैसा है। 150 सीसी की सिंगल सिलेंडर वाली इस बाइक का इंजन चीन की लिफान मोटरसाइकिल्स ने बनाया है। बाइक पर बड़े अक्षरों में Peregrine Falcon लिखा गया है।
 

4 of 8
Sigma Thunder 250 - फोटो : sigma

Sigma Thunder 250  

मलेशियाई बाजार में Yamaha R25 काफी पॉपुलर है, जिसे पाकिस्तान बाजार में सिग्मा थंडर 250 के नाम से बेचा जाता है। इस सस्ती बाइक में 250सीसी ट्विन सिल्डर इंजन और वाटर कूलिंग सिस्टम लगा है। बाइक पर यामाहा जैसा दिखने वाला सस्ता सा लोगो लगा है। वहीं खास बात यह है कि सिग्मा की इस बाइक में फ्रंट में डुअल ड़िस्क सेटअप मिलेगा, जो कि ऑरिजनल बाइक में नहीं आता है। इस बाइक की कीमत 470000 PKR यानी 2.20 लाख भारतीय रुपये है।
 
विज्ञापन

5 of 8
Sigma Scorpion 350 RR - फोटो : sigma

Sigma Scorpion 350 RR

BMW की बाइक्स हर युवा का सपना होती हैं, लेकिन आपको भरोसा नहीं होगा कि चीन की इस कंपनी ने BMW S 1000 RR की भी कॉपी कर ली है। बाइक दिखने में बिल्कल कॉपी लगती है। वहीं इस पर फ्रंट फेरिंग में RR की बैजिंग भी मिलती है। इसमें 350 सीसी का इंजन मिलेगा, जो Ducati 848 की कॉपी है। इसमें फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और 13 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। इस बाइक की कीमत 575,000 PKR यानी 2.70 लाख भारतीय रुपये है।
 
विज्ञापन

6 of 8
Sigma Lion 150 - फोटो : Social Media

Sigma Lion 150

ऐसा नहीं है कि सिग्मा कंपनी केवल विदेशी बाइक्स का ही क्लोन बनाती है। कंपनी ने बजाज पल्सर की भी कॉपी बनाई हुई है। Lion 150 असल में Bajaj Pulsar RS200 की कॉपी है। कंपनी ने इसमें सस्ता 150सीसी लिक्विड कूल सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। जिसका वजन 130 किग्रा है और टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन

7 of 8
Sigma Rokk - फोटो : Social Media

Sigma Rokk

सिग्मा कंपनी केटीएम की बाइक्स की भी कॉपी बनाती हैष। कंपनी ने KTM 200 Duke की भी नकल बना दी है। पाकिस्तान में यह मॉडल काफी पॉपुलर है। इसमें 150 सीसी का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है। इसकी कीमत 225000 PKR यानी 1.05 लाख भारतीय रुपये है।
विज्ञापन

8 of 8
Sigma Warrior 350 - फोटो : sigma

Sigma Warrior 350

सिग्मा की यह बाइक Ducati 848 का पहला कॉपीकैट मॉडल है। दिखने में यह बिल्कुल ऑरिजनल डुकाती 848 की तरह है। इसमें 350 सीसी का ट्विन सिलंडर लिक्विड कूल्ड इंजन लगा है। इसमें बाकी के फीचर चीनी मेड हैं। इस बाइक की कीमत 665,000 PKR यानी 3.12 लाख भारतीय रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें