फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 Hyundai Creta के सबसे सस्ते वेरियंट में मिलेंगे ये शानदार फीचर, होगा पूरा पैसा वसूल!

Sat, 14 Mar 2020 11:54 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI
ह्यूंदै (Hyundai) 16 मार्च को अपनी नई पीढ़ी की कॉम्पैक्ट कार क्रेटा (Creta) को भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी पहले 17 मार्च को यह गाड़ी लॉन्च करने वाली थी। कंपनी इसकी 25 हजार रुपये में इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर चुकी है और कंपनी को मात्र एक महीने में ही इसकी 10 हजार से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। नई क्रेटा को E, EX, S, SX और SX (O) वेरियंट में लॉन्च होगी। जानते हैं किस वेरियंट में क्या होंगे फीचर...
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : Social Media

मिलेंगे तीन इंजन

नई क्रेट में किआ सेल्टोस का बीएस6 इंजन लगाया गया है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल टर्बो डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलेंगे। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलेंगे। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
Auto Expo 2020 Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai

Hyundai Creta E

यह क्रेटा का बेस वेरियंट है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगा और केवल डीजल में ही मिलेगा। इसमें प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, LED टेल लैंप्स, 16-इंच स्टील व्हील्स, कीलेस एंट्री, ब्लैक और बेज अपहोलस्ट्री, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, रिअर एसी वेंट्स, डुअल एयर बैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर मिलेंगे।
 

4 of 7
Hyundai Creta 2020 Rear - फोटो : Hyundai

Hyundai Creta EX

यह वेरियंट केवल 1.5 लीटर इंजन में ही उपलब्ध होगा। इस वेरियंट में बाकी सभी फीचर्स के अलावा 8-इंच Arkamys साउंड मूड सिस्टम के साथ चार स्पीकर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, शार्क फिन एंटीना और वॉयस रिक्ग्निशन फंक्शन का फीचर मिलेगा।  
 
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai Creta 2020 Interior - फोटो : Hyundai

Hyundai Creta S

यह वेरियंट भी 1.5 लीटर इंजन में उपलब्ध होगा। इसमें EX वेरियंट के बाकी फीचर्स के अलावा नए स्टील व्हील्स, फॉग लैंप्स, सिल्वर रूफ रेल्स, क्रोम ग्रिल, रिअर पार्किंग कैमंरा, रिअर यूएसबी चार्जर, ड्राइवर रिअर व्यू मिरर, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स और रिअर मैनअल कर्टन मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Creta 2020 Sunroof - फोटो : Hyundai

Hyundai Creta SX

यह वेरियंट तीन इंजन के साथ उपलब्ध होगा। इस वेरियंट में मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का बही ऑप्शन होगा। मैनुअल इंजन के साथ 17-इंच सिल्वर अलॉय व्हील्सस रिअर डिस्क ब्रेक्स, एलईडी हेडलाइट्स, पेनोरैमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVM, 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, किर्लाइनिंग रिअर सीट्स, एंबियंट लाइटिंग का फीचर होगा।
 
वहीं ऑटोमैटिक में 1.5 लीटर का इंजन पैडल शिफ्टर्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, एयर प्योरिफायर, ट्रैक्शन कंट्रोल और ड्राइव मोड सिलेक्ट का फीचर मिलेगा।
 
वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन चुनते हैं, तो इसमें 17-इंच ग्रे अलॉय व्हील्स, ऑल ब्लैक अपहोस्ट्री, ऑरैंज कलर पैक इनसाइड, रिअर स्पॉयलर, ट्विन टिप एग्जास्ट और ड्राइव मोड्स मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Auto Expo 2020 Shahrukh Khan Presenting Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Hyundai

Hyundai Creta SX (O)

यह सबसे टॉप वेरियंट हैं, जो तीनों इंजन में मिलेगा। इसमें SX वेरियंट के अलावा डायमंड कट अलॉय व्हील्स, दो अतिरिक्त एयरबैग्स, फ्रंट पैसेंजर के लिए हाइट एडजस्टेबल सीट बेल्ट्स, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, बोस साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, आर्टिफिशियल लेदर अपहोस्ट्री का फीचर होगा। यह सभी फीचर मैनुअल वर्जन में मिलेंगे। जबकि 1.4 लीटर ऑटोमैटिक में ग्रिल पर गहरा क्रोम मिलेगा साथ ही 17-इंच के ग्रे रंग में अलॉय व्हील्स मिलेंगे।     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें