बजाज पल्सर 150 Neon
- फोटो : Social
कीमत
इन दिनों बजाज पल्सर इन दिनों पांच वैरिएंट Bajaj Pulsar 125, Bajaj Pulsar 150, Bajaj Pulsar 180, NS 200 और Bajaj Pulsar 220 में आती है, लेकिन सबसे ज्यादा बिक्री पल्सर 150 की ही होती है। खुद कंपनी ने जनवरी 2020 में आंकड़े जारी कर कहा था कि कंपनी 18 सालों में अभी तक 1.2 करोड़ पल्सर बेच चुकी है। वहीं यह अकेली बाइक है जो 65 देशों को निर्यात होती है। बजाज पल्सर 150 की कीमत की बात की जाए तो यह (85,920 रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 96,563 रुपये (एक्स-शोरूम) है। बाइक में समय के हिसाब से अब तक बहुत सारे बदलाव किए जा चुके हैं। वहीं कपनी ने बाइक को अपडेट रखने के लिए निऑन वैरिएंट भी बनाया है। बजाज पल्सर 150 का मुकाबला अन्य 150 सीसी की बाइक्स से है। इनमें होंडा सीबी यूनिकॉर्न 160 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 जैसी बाइक्स शामिल हैं।