BS6 इंजन वाली Bajaj Dominar 400 भारत में महंगी हो गई है। बता दें कि इसमें 373.3 सीसी सिंगल सिलेंडर का इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें स्लिपर क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम भी दिया गया है। Bajaj Dominar 400 को अपडेटेड इंजन के साथ 1,91,751 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
2 of 5
Bajaj Dominar 400
नई कीमत
अब Bajaj Dominar 400 BSVI 3000 रुपये महंगी हो गई है। यानी अब नई बाइक की कीमत 1,94,751 रुपये हो गई है। हालांकि कंपनी ने कीमत बढ़ाए जाने की वजह साझा नहीं की है। इस बाइक की मोटर 40 एचपी की पावर और 35 एनएम का टार्क जनरेट करती है।
विज्ञापन
3 of 5
Bajaj Dominar 400 ABS
फीचर्स
Bajaj Dominar 400 में ऑल एलईडी हैडलैंप, ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डबल बैरल एग्जॉस्ट सेटअप, डायमंड कट अलॉय व्हील्स आदि दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में 320 एमएम डिस्क ब्रेक और रियर में 230 एमएम डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। जो की सेफ्टी के लिए ABS से लैस हैं।
Royal Enfield सहित इन कंपनियों ने भी दामों में की बढ़ोतरी
बता दें कि ऑटो कंपनियां अपने टू व्हीलर वाहनों के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। हाल ही में इससे पहले Honda, Hero और Yamaha ने भी अपने वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। वहीं इसके बाद Royal Enfield ने अपनी मोटरसाइकिल Himalayan और Royal Enfield Bullet 350 की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कंपनी ने Himalayan मोटरसाइकिल पर 2,754 रुपये बढ़ाए हैं। जबकि Bullet 350 सीरीज की कीमतों में 2,755 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
वहीं इससे पहले कंपनी की कई बाइक्स के दम बढ़ चुके हैं। इनमें Avenger Cruise 220, Pulsar 150 और Pulsar 220F शामिल हैं। Bajaj Pulsar 220F की कीमत तीन हजार रुपये बढ़ चुकी है। इसकी नई कीमत 1.19 लाख रुपये हो गई है जो कि पहले 1.16 लाख रुपये थी। वहीं Bajaj Pulsar 150 के फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत अब 96,960 रुपये और रियर डिस्क मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये हो गई है जो कि पहले यह कीमतें क्रमश: 94,956 और 98,835 रुपये थीं। Avenger Cruise 220 के BS6 मॉडल को पिछले महीने लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी ने आठ हजार रुपये बढ़ी हुई कीमत के साथ लॉन्च किया था। इसकी कीमत में अब दौ हजार रुपये का इफाफा कर दिया है। अब Bajaj Avenger Cruise 220 BS6 की एक्सशोरूम कीमत 1.19 लाख रुपये हो गई है।