फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chetak Electric Scooter: चेतक अब 20 शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध, इन 12 नई सिटी से बुकिंग शुरू, जानें शानदार फीचर्स

Thu, 17 Feb 2022 06:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने घोषणा की है कि साल 2022 के पहले 6 हफ्तों में चेतक नेटवर्क को दोगुना कर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने एलान किया है कि चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब दिल्ली, मुंबई और गोवा समेत देश के 20 शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस बेमिसाल, ऑल-मेटल बॉडी इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 से 8 हफ्तों की वेटिंग पीरियड के साथ अब 20 शहरों में बुक किया जा सकता है। इस स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसे आसानी से कंपनी की आधिकारिक वेवबसाइट पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। Chetak Electric Scooter को 2,000 रुपये का भुगतान कर बुक किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
12 नए शहरों में बुकिंग शुरू
बजाज ऑटो ने पिछली बार 2021 के दौरान 8 शहरों में चेतक की बुकिंग शुरू की थी। 2022 के पहले छह हफ्तों के दौरान चेतक की बुकिंग अन्य 12 शहरों - कोयंबटूर, मदुरै, कोच्चि, कोझीकोड, हुबली, विशाखापत्तनम, नासिक, वसई, सूरत, दिल्ली, मुंबई और मापुसा में खोली गई। शहरों की इस सूची में दिल्ली और मुंबई का नाम जुड़ जाने के साथ चेतक अब इलेक्ट्रिक वाहनों वाले भारत के दो सबसे बड़े बाजारों में एंट्री कर गई है। बजाज ऑटो ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए 300 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा भी की है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : Bajaj Auto
नेटवर्क दोगुना करने की योजना
बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने इस मौके पर टिप्पणी करते हुए कहा, "चेतक की सफलता पूरी तरह से आजमाए जा चुके, भरोसेमंद उत्पाद की गुणवत्ता पर आधारित है। बिक्री और सर्विस का एक ऑन-ग्राउंड नेटवर्क इलेक्ट्रिक स्कूटर जैसी अपरिचित श्रेणी में कदम रखने वाले ग्राहक की चिंता को कम कर देता है। भारी मांग को पूरा करने के लिए आने वाले कुछ हफ्तों में चेतक का नेटवर्क दोगुना करने की हमारी योजना है।" 

4 of 5
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
चेतक के शानदार फीचर्स
  • 60 मिनट में 25 प्रतिशत की फास्ट चार्जिंग क्षमता वाली 5 घंटे में पूरी तरह से (100%) रिचार्जेबल बैटरी। एक बार फुल चार्ज होने पर ईको मोड में इसकी रेंज 90 किलोमीटर (एआईएस 040 के अनुसार) तक की है।
  • त्रुटिरहित विनिर्माण प्रक्रियाओं के जरिए हासिल की गई सुरुचिपूर्ण ढंग की सुव्यवस्थित डिजाइन और सटीक इंजीनियरिंग के दावे ने इसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का वैश्विक मानक बना दिया है।
  • यह स्टील से बना इकलौता हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है, जिसमें आकर्षक विजुअल अपील के लिए फ्लश-फिट पैनल लगाए गए हैं। इसकी एडिशनल फीचर्स में एक आईपी67 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग और बेल्ट रहित सॉलिड गियर ड्राइव शामिल हैं।
  • इसमें तीन राइडिंग मोड (रिवर्स मोड सहित) उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से राइडर ट्रैफिक में आसानी से ड्राइव कर सकता है।
  • सिग्नेचर 'हॉर्सशू' डीआरएल और एक क्रम में लगे एलईडी ब्लिंकर के साथ इंटीग्रेट किए गए एलईडी हेडलैंप हर परिस्थिति में विजिबिलिटी को बेहतर बनाते हैं।
  • myChetak एप (यदि डेटा के साथ एनेबल किया जाए) दोपहिया मालिकों को किसी अनधिकृत पहुंच या कोई दुर्घटना होने के मामले में जानकारी देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bajaj Chetak Electric Scooter - फोटो : For Reference Only
कलर, कीमत और वारंटी
ग्रीनर और साफ-सुथरे भविष्य के लिए बनाए गए, चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 12,000 किलोमीटर या एक साल (जो भी पहले हो) के सर्विस इंटरवल के साथ बेहद कम मेंटेनेंस की जरूरत पड़ती है और 3 साल या 50,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) की बैटरी वारंटी भी मिलती है। चेतक चार आकर्षक रंगों - इंडिगो मेटैलिक, वेलुट्टो रोसो, ब्रुकलिन ब्लैक और हेजलनट में उपलब्ध है। Bajaj Chetak Electric Scooter की पुणे में एक्स-शोरूम कीमत 1,41,440 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें