फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Autonomous Driving: जापान में ऑटोनॉमस ड्राइविंग अभी भी एक दूर की कौड़ी बनी हुई है, यह है वजह

Wed, 04 Oct 2023 04:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Autonomous Driving - फोटो : Social Media
जापान तीन वर्षों के भीतर 50 जगहों पर ड्राइवरलेस सर्विस (चालक रहित सेवाएं) शुरू करने पर जोर दे रहा है, लेकिन देश में फुल ऑटोनॉमस व्हीकल्स (पूरी तरह से स्वायत्त वाहन) लगभग न के बराबर हैं।

अब तक, होन्शू के मुख्य द्वीप पर फुकुई प्रान्त एकमात्र ऐसी जगह है जहां लेवल-4 क्षमताओं वाले वाहन हैं, लेकिन सिर्फ विशिष्ट परिस्थितियों में, जिसमें मनुष्यों के लिए ड्राइविंग को अपने हाथ में लेना का विकल्प होता है। लेवल-4 क्षमताओं का मतलब यह होता है जब वे सभी ड्राइविंग कार्यों को संभाल सकते हैं। इहीजी शहर में, सात सीटों वाली गोल्फ कार्ट को सिर्फ 2 किलोमीटर का रास्ता तय करने की अनुमति है। जिसकी अधिकतम स्पीड 12 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Autonomous Driving - फोटो : Social Media
जापान में ऑटोनॉमस ड्राइविंग की सीमित उपलब्धता अमेरिका और चीन के बिल्कुल उलट है, जहां कुछ शहरों में रोबोटैक्सिस पहले से ही सड़कों पर घूम रहे हैं। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक द्वारा समर्थित Waymo (वेमो) और जनरल मोटर कंपनी की Cruise (क्रूज) सैन फ्रांसिस्को में बिना ड्राइवर वाली टैक्सी सर्विस की टेस्टिंग कर रहे हैं। बीजिंग ने आधिकारिक तौर पर Baidu Inc.(बाइडू इंक) सहित रोबोटैक्सी ऑपरेटरों को कुछ क्षेत्रों में पूरी तरह से ऑटोनॉमस टैक्सियों के लिए किराया लेने की अनुमति दी है।

मैकिन्से एंड कंपनी के अनुसार, सेल्फ-ड्राइविंग वाहन बाजार दांव पर है, जिसका मूल्य 2035 तक 400 अरब डॉलर तक हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Autonomous Driving - फोटो : Social Media
फुकुई में सर्विस चलाने वाले Machidukuri ZEN Connect Inc. (माचिडुकुरी जेन कनेक्ट इंक) के अध्यक्ष हिदेयुकी यामादा ने कहा, "इन वाहनों का इस्तेमाल करने की कई संभावनाएं हैं। अभी, उनकी सबसे बड़ी बाधा यह है कि उन्हें चौराहों को पार करने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा, एक बार ऐसा हो जाए तो लेवल-4 सर्विस "पूरे जापान में फैल सकती हैं, क्योंकि यह एक छोटा देश है।"

हालांकि जापानी वाहन निर्माता जापान में ऑटोनॉमस सर्विस को आक्रामक रूप से आगे नहीं बढ़ा रहे हैं, लेकिन वे विदेशों में बहुत ज्यादा सक्रिय हैं। Nissan Motor Company (निसान मोटर कंपनी) स्थानीय कंपनियों के सहयोग से चीन में ऑटोनॉमस टैक्सियां चलाना चाहती है। टोयोटा मोटर कॉर्प और चीन में इसकी विनिर्माण सहयोगी, ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी कंपनी Pony.ai Inc. (पोनी.एआई इंक) के साथ, ड्राइवर रहित ईवी पहल में 1 अरब युआन (137 मिलियन डॉलर) से ज्यादा का निवेश करेगी। 

4 of 5
Nissan Ariya Electric SUV - फोटो : For Reference Only
जब पर्सनल कारों की बात आती है, तो Toyota (टोयोटा) के पास Mirai (मिराई), Alphard (अल्फर्ड), Crown (क्राउन) और Century (सेंचुरी) सहित मॉडलों के साथ-साथ LS (एलएस), RX (आरएक्स) और RZ (आरजेड) जैसे कुछ Lexus (लेक्सस) मॉडलों में लेवल -2 हैंड्स-ऑफ टेक्नोलॉजी है। दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी के पास लेवल-4 वाहन के रूप में e-Palette (ई-पैलेट) भी है, जिसका इस्तेमाल एक दुर्घटना के कारण हटाए जाने से पहले, ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों टोक्यो 2020 में एथलीट विलेज में किया गया था।

जून में तकनीकी कार्यशाला में मोबाइल सुविधा स्टोर के रूप में प्रदर्शित होने के बाद सितंबर में इसे फूजी स्पीडवे वर्ल्ड एंड्योरेंस चैंपियनशिप में एक मोबिलिटी मीडियम के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

निसान के पास इस समय ProPILOT 2.0 है, जिससे ड्राइवर हाईवे पर बिना हाथ लगाए गाड़ी चला सकते हैं, जो उसके जापानी और अमेरिकी Ariya (एरिया) मॉडल और जापान में Serena (सेरेना) में दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Autonomous Driving - फोटो : Social Media
Honda Motor Co. (होंडा मोटर कंपनी) ने 2021 में जापान की पहली लेवल-3 ऑटोनॉमस यात्री कारों को पेश किया, लेकिन 11 मिलियन येन (74,000 डॉलर) में सिर्फ 100 अपग्रेडेड लीजेंड सेडान की पेशकश की। लेवल-3 पर, वाहन ज्यादा काम कर सकते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर इंसानों को अभी भी ड्राइविंग संभालनी पड़ती है।

ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए सड़क परिवहन ब्यूरो के नीति नियोजन कार्यालय के निदेशक केनिची हयाशी ने कहा, जापान के लिए "व्यावसायिक संभावनाओं की कमी है।" साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माताओं को पूरी तरह से ऑटोनॉमस ड्राइविंग के दौरान होने वाली किसी भी दुर्घटना के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। संकरी सड़कें, और साइकिलों की प्रधानता भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा, "साइकिल नियमों के बारे में जापानी लोगों की जागरूकता एक मुद्दा है।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें