फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से कार शोरूम हुए बंद, ग्राहकों को अब इस तरीके से कंपनियां बेचेंगी कारें

Sat, 11 Apr 2020 12:17 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala
दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते ऑटोमोबाइल कंपनियों सहित अन्य उद्योग धंधे भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऑटोमोबाइल कंपनियों को अंदेशा है कि लॉकडाउन के बाद भी ग्राहक जल्दी से शोरूम लौटने वाले नहीं है। ऐसे में कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही हैं। ग्राहकों का भरोसा पाने के लिए कंपनियां गाड़ियों की वारंटी बढ़ाने जैसे तरीके आजमा रही हैं, तो वहीं ग्राहकों को शोरूम तक न आना पड़े इसके लिए ऑनलाइन तरीकों का भी सहारा ले रही हैं। इन कंपनियों में ह्यूंदै मोटर इंडिया, मर्सिडीज बेंज और एमजी मोटर शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
2021 Hyundai Elantra - फोटो : social media

ह्यूंदै का क्लिक टू बाय पोर्टल

ह्यूंदै कंपनी ने क्लिक टू बाय नाम से अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। ह्यूंदै मोटर इंडिया का कहना है कि ग्राहक अब वाहनों को भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर एसएस किम ने कहा कि वर्तमान स्थिति में ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसलिए कंपनी क्लिक टू बाय के द्वारा अपने ग्राहकों के वाहन खरीदने का मौका दे रही है। कंपनी सारे प्रोसेस ऑनलाइन ही करने के बाद गाड़ी को आपके घर पर डिलीवरी कर देगी।   
विज्ञापन

3 of 5
Mercedes-Benz GLC Coupe facelift - फोटो : Mercedes-Benz

मर्सिडीज बेंज इंडिया

वहीं मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मार्टिन ने कहा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की शुरुआत के बाद से हमें साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण ग्राहकों के पास ऑनलाइन व्हीकल्स देखने के लिए पहले से अधिक समय है। उन्होंने कहा कि 2025 तक कार का ऑर्डर करना खाने के ऑर्डर करने जैसा ही आसान होगा। मर्सिडीज बेंज पहले से प्री-ओन्ड व्हीकल्स को ऑनलाइन बेच रही है लेकिन अब यह इस प्लेटफॉर्म पर नए वाहनों को भी सेल करेगी।

4 of 5
मारुति सुजुकी - फोटो : social

मारुति सुजुकी  

मारुति सुजुकी कंपनी के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि फोन, ईमेल या वेबसाइट के जरिए मिलने वाली कुल जानकारियों में डिजिटल इंक्वायरी 20 फीसदी है। उन्होंने कहा कि हमें डिजिटल इंक्वायरी की संख्या अब और बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG MOTORS CARS - फोटो : MG Motors

एमजी मोटर इंडिया

एमजी मोटर इंडिया के अध्यक्ष राजीव छाबा का कहना है कि हम पहले से ही ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म लॉन्च करने पर विचार कर रहे थे। लेकिन कोरोना वायरस के फैलने और लॉकडाउन के कारण अब इसे जल्दी ही शुरू कर सकते हैं। उनका कहना है कि इसके बाद ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कंपनी के पोर्टल पर व्हीकल्स के बारे में जानकारी के अलावा बुकिंग करने और फाइनेंसिंग की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं एमजी मोटर इंडिया की ऑनलाइन सेल्स इस महीने के आखिरी तक शुरू हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें