ऐसा माना जाता है कि त्योहारी सीजन वाहन खरीदने का सबसे अच्छा समय है। क्योंकि इस दौरान लोकप्रिय मॉडलों पर भारी छूट मिलती है। हालांकि, इस साल कम बिक्री के कारण ऑफर बढ़ गए हैं। लेकिन डीलरशिप पर इन्वेंट्री का ढेर लग गया है।
विज्ञापन
1 of 5
MG Windsor Electric Car
- फोटो : JSW MG Motor India
ऐसा माना जाता है कि त्योहारी सीजन वाहन खरीदने का सबसे अच्छा समय है। क्योंकि इस दौरान लोकप्रिय मॉडलों पर भारी छूट मिलती है। हालांकि, इस साल कम बिक्री के कारण ऑफर बढ़ गए हैं। लेकिन डीलरशिप पर इन्वेंट्री का ढेर लग गया है। जबकि मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, महिंद्रा, टाटा और किआ जैसी ज्यादातर बेस्ट-सेलर कारों पर डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। फिर भी कुछ मॉडल ऐसे हैं जिन पर अभी भी कोई छूट नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Automobile Industry
- फोटो : PTI
ऑटोमोबाइल सेक्टर के विशेषज्ञों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में ऑफर मांग और आपूर्ति के अंतर का परिणाम है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में डीलरशिप स्तर पर मांग मजबूत नहीं रही है। लेकिन कार निर्माता कंपनियों ने डीलरशिप पर वाहनों को भेजना जारी रखा है।
विज्ञापन
3 of 5
Automobile Industry
- फोटो : PTI
उद्योग संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) ने हाल ही में कहा कि कार डीलरों को 80-85 दिनों के उच्चतम इन्वेंट्री स्तर का सामना करना पड़ रहा है। जो मूल उपकरण निर्माताओं (OEM) की ओर से आक्रामक डिस्पैच के कारण 79,000 करोड़ रुपये मूल्य के 7,90,000 वाहनों के बराबर है।
4 of 5
Hyundai Car Showroom
- फोटो : Hyundai
फाडा ने यह भी कहा कि कार डीलरों पर वित्तीय दबाव है और नकदी प्रवाह (कैश फ्लो) से जुड़ी चुनौतियां बढ़ गई हैं।
मौजूदा चुनौतियों के बीच, कार निर्माताओं ने ज्यादातर हैचबैक, सेडान, एमपीवी और एसयूवी पर ऑफर बढ़ा दिए हैं। त्योहारी ऑफर आमतौर पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप में होते हैं।
इन कारों पर नहीं है कोई छूट
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई कार डीलरों के अनुसार, मारुति सुजुकी अर्टिगा, ह्यूंयै क्रेटा और महिंद्रा थार रॉक्स जैसे कुछ मॉडलों की मांग इतनी ज्यादा है कि उन पर कोई छूट नहीं मिल रही है।