फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: इस साल लॉन्च हुईं ये 13 शानदार कारें, जिन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया

Tue, 31 Dec 2019 01:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
Kia Seltos, MG Hector, Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala
साल 2019 भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए ऐसा समय रहा जिसे इंडस्ट्री याद रखना नहीं चाहेगी। इस पूरे साल ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती छाई रही और गाड़ियों की बिक्री अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। ऑटो सेक्टर को उम्मीद है कि नए साल नई गाड़ियों के मॉडल्स और अपग्रेड मॉडल्स बाजार में आएंगे जिससे 2020 में अच्छी वृद्धि होगी। लेकिन इन सबके बीच साल 2019 में विभिन्ना वाहन कंपनियां अपनी गाड़ियों के नई मॉडल भी लॉन्च करती रहीं। गाड़ियों की मांग घटने से ऑटो सेक्टर ने मंदी का सामना किया। कार निर्माता कंपनियों ने कई दिनों तक प्लांट बंद रखे और उत्पादन भी कम किया। लेकिन इस सुस्ती के माहौल में भी कंपनियों ने ऐसी कई नई गाड़ियां लॉन्च की जिससे बाजार में गर्मी आई। ग्राहकों ने इन्हें खूब पसंद किया और इन्होंने ऑटो सेक्टर को परेशान कर रहे मंदी को मात दिया। हम आपको बता रहे हैं ऐसी शानदार 13 नई गाड़ियों के बारे में जो आईं और छा गईं। 
विज्ञापन

2 of 14
Kia seltos - फोटो : Kia seltos

Kia Seltos 

कीमत- 9.69 लाख रुपये से 16.99 लाख रुपये तक 

दक्षिण कोरिया की Kia Motors (किआ मोटर्स) केवल इस एक गाड़ी के दम पर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV (एसयूवी) बन गई है और ऑटो सेक्टर में कंपनी ने चौथा स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि सेल्टोस ने देश में सबसे आखिर में एंट्री की थी और इसके साथ ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कंपनी की भारत में पहली कार KIA SELTOS है, जिसे 22 अगस्त को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग से अबतक कंपनी को करीब 80,000 सेल्टॉस की बुकिंग मिल चुकी है। किआ का दावा है कि उसने अपनी इस बीएस6 इंजन वाली एसयूवी को बीएस4 ईधन पर बिना किसी परेशानी के एक लाख किमी तक चलाया है। 

देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप एसयूवी में शामिल सेल्टोस 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसका 1.5 लीटर इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है। सेल्टोस बीएस6 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ भी आती है, जो 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 16.5 से 16.8 किमी प्रति लीटर, 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 16.1 किमी से 16.5 किमी प्रति लीटर और 1.5 लीटर डीजल इंजन 21 किमी प्रति लीटर से 18 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। इसका मुकाबला क्रेटा, निसान किक्स, रेनो कैप्चर, मारुति एस-क्रॉस, टाटा हैरियर और एमजी हेक्टर से है।
विज्ञापन

3 of 14
MG Hector

MG Hector 

कीमत- 12.48 लाख रुपये से 17.28 लाख रुपये तक

MG Hector एसयूवी देश की पहली इंटरनेट कार है। इंटरनेट कार होने की वजह से इसमें 100 से भी ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च होने के साथ ही भारतीय बाजार में इसकी काफी डिमांड हो गई। MG Motor (एमजी मोटर) ने Hector (हेक्टर) को 27 जून 2019 को लॉन्च किया था। नवंबर में कंपनी ने हेक्टर की 3,239 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी के मुताबिक हेक्टर की बुकिंग 30 हजार के पार हो गई है।  

इसमें 10.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, यह एंड्राइड ऑटो व एप्पल कारप्ले के साथ आता है। यह इस गाड़ी का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र भी है। हेक्टर  का ओवरऑल डिजाइन आकर्षित करता है और इसमें भरपूर स्पेस भी मिलता है। हेक्टर में पैनारोमिक सनरूफ, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेदर सीट, 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और एलईडी लैंप जैसे फीचर्स खास हैं। 

MG हेक्टर में तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2.0 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। वहीं माइलेज की बात करें तो हेक्टर hybrid का 15.81 kmpl की माइलेज देगी। जबकि इसका पेट्रोल मॉडल 14.16 kmpl (मैनुअल) और 13.96 kmpl (DCT) की माइलेज देगा। जबकि इसका 2.0 लीटर डीजल इंजन 17.41 kmpl का माइलेज देगा। हेक्टर की डाइमेंशन की बात करें, तो इस सेगमेंट में यह सबसे लंबी गाड़ी है, जिसकी लंबाई 4,655 एमएम, 1,835 एमएम चौड़ाई, 1,760 एमएम ऊंचाई और इसका व्हीलबेस 2,750 एमएम है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 192 एमएम का है।

4 of 14
Hyundai Venue - फोटो : Amar Ujala

Hyundai Venue 

कीमत- 6.50 लाख से 11.11 लाख रुपये तक 

Hyundai (ह्यूंदै) की सब-4 मीटर SUV Hyundai Venue ने आते ही धमाका मचा दिया। Hyundai Venue भारत में 21 मई 2019 को लॉन्च हुई थी। नवंबर में वेन्यू की 9,665 यूनिट्स की बिक्री हुई। नवंबर में ब्रेजा के बाद बिकने वाली यह दूसरे नंबर की कार है। वेन्यू में तीन इंजन का ऑप्शन हैं। इसमें एक डीजल और दो पेट्रोल इंजन है। इसमें 1,396 सीसी का डीजल इंजन, 1197 और 998 सीसी का दो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक टांसमिशन में उपलब्ध है। माइलेज के मामले में Hyundai Venue कई गाड़ियों के मुकाबले बेहतर है। 

कंपनी के दावे के अनुसार Hyundai Venue का पेट्रोल इंजन 17.52 और डीजल इंजन का माइलेज 23.7 किमी प्रतिलीटर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत  6.50 लाख रुपये से शुरू है। Hyundai Venue का लुक बोल्ड है और साइड से यह क्रेटा की तरह दिखती है। इसका मुकाबला टाटा की Nexon और Maruti Suzuki Baleno जैसी कारों से है।

Hyundai Venue में मौजूद फीचर्स की बात करें तो इसमें केसकेडिंग ग्रिल, स्प्लिट हेडलैम्प्स, प्रोजेक्टर फॉग लैम्प्स, एलईडी टेललैम्प्स, 16-इंच डायमंड कट अलॉय वील्ज और साइड में स्ट्रॉन्ग कैरेक्टर लाइन्स दी गई हैं। साथ ही इसमें प्रीमियम लेजर कट फिनिश डैशबोर्ड और फैब्रिक और लेदर फिनिश सीट्स दी गई हैं। Hyundai Venue 10 रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन

5 of 14
New wagon-r

Maruti Suzuki Wagon R 

कीमत- 4.34 लाख रुपये से 5.91 लाख रुपये तक

Maruti Suzuki Wagon R (मारुति सुजुकी वैगन आर) को सिटी ड्राइविंग के लिए मुफीद माना जाता है। कंपनी ने भारत में मारुति वैगनआर का नई मॉडल 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया। मारुति की यह कार देश की सबसे सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शुमार है। 

मारुति सुजुकी वैगन आर में बीएस-6 उत्सर्जन मानक इंजन दिया गया है। इसमें इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही इसमें पांच स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। कंपनी ने हाल ही में 1.0 लीटर इंजन को भी बीएस-6 से अपडेट दिया है। इस गाड़ी का सीएनजी वेरिएंट भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन

6 of 14
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki S-Presso 

कीमत- 3.69 लाख रुपये से 4.91 लाख रुपये तक 

मारुति सुजुकी की सबसे छोटी और सस्ती SUV जैसी दिखनेवाली Maruti Suzuki S-Presso भारत में 30 सितंबर 2019 को लॉन्च हुई। नई S-Presso में 1.0-लीटर का BS6 मानक वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 68PS पावर और 90NM का टॉर्क देता है। यह पांच स्पीड मैन्युअल और पांच स्पीड AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) के साथ आती है। S-Presso के चार वेरियंट में उपलब्ध हैं, जिनमें Standard, LXI, VXI, and VXI+ शामिल हैं। एक लीटर में यह कार 21.7 किलोमीटर की माइलेज देती है। 

कंपनी ने इस कार में 10 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स खास हैं। टॉप वर्जन में ड्यूल फ्रंट एयरबैग मिलेगा। मजबूती के लिए इसमें 40 फीसदी स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। 
विज्ञापन

7 of 14
Renault Triber - फोटो : Renault

Renault Triber 

कीमत- 4.95 लाख रुपये से 6.63 लाख रुपये तक

Renault (रेनो) ने सब-4 मीटर एमपीवी (मल्टी परपज व्हीकल) कार Triber (ट्राइबर) को इसी साल लॉन्च किया था। अगस्त में लॉन्चिंग के बाद से कंपनी अभी तक ट्राइबर की 18 हजार यूनिट बेच चुकी है। वहीं नवंबर में ट्राइबर 6071 यूनिट्स के साथ एमपीवी कारों में दूसरे नंबर पर रही है। इस कार में सात लोग आसानी से बैठ सकते हैंऔर बाजार में मौजूद दूसरी 7 सीटर कार की तुलना में इसकी दाम बेहद कम है। इसमें 625 लीटर का बूटस्पेस मिलता है। वहीं अर्टिगा में 550 लीटर का बूट स्पेस है। इसमें 1.0 लीटर का डुअल वीवीटी सिस्टम वाला तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6250 आरपीएम पर 71 बीएचपी पावर और 3500 आरपीएम पर 96 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

कंपनी ने कार के इंजन को पांच-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स में उपलब्ध कराया है। इसके टॉप मॉडल के साथ 15 इंच के अलॉय व्हील और बाकी मॉडल्स के साथ 14 इंच के व्हील दिए गए हैं। ट्राइबर के डैशबोर्ड पर आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। जो एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो, नेविगेशन, USB और ब्ल्यूटूथ कनेक्टिविटी और एचबीएसी यूनिट के साथ है। अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात इस गाड़ी की कीमत कितनी है।

8 of 14
Toyota Glanza

Toyota Glanza 

कीमत- 6.98 लाख से 8.90 लाख रुपये तक 

Toyota Glanza (ग्लैंजा) कार Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की रीबैज वर्जन प्रीमियम हैचबैक Baleno (बलेनो) ही है, जिसे टोयोटा अपनी ब्रैंडिंग के साथ बेच रहा है। टोयोटा इस कार के साथ अलग से आफ्टर सेल्स सर्विस भी ऑफर कर रहा है। ग्लैंजा में बीएस6 1.2 लीटर डुअल जेट माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन लगा है। इस कार का मुकाबला ह्यूंदै आई20, होंडा जैज, फॉक्सवैगन पोलो, मारुति सुजुकी बलेनो से है। 

9 of 14
Maruti Suzuki XL6 - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki XL6 

कीमत- 9.79 लाख रुपये से 11.46 लाख रुपये तक

मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम मल्टी पर्पज व्हीकल (एमपीवी) XL6 को 21 अगस्त 2019 को लॉन्च किया गया था। नई XL6 के जरिये कंपनी ने 6-सीटर कार खरीदने वाले ग्राहकों को टारगेट करने की कोशिश की। XL6 कंपनी की 7 सीट वाली अर्टिगा पर आधारित है। 

नई XL6 मारुति सुजुकी की प्रीमियम MPV है और यह सुजुकी के 5th जनरेशन HEARTECT प्लेटफार्म पर बेस्ड है। इसकी बोल्ड फ्रंट ग्रिल, प्लास्टिक क्लैडिंग और नया बंपर इसे बेहतर लुक देने में मदद करते हैं। इसके अलावा नई XL6 में ब्लैक अलॉय व्हील्स, फ्लोटिंग रूफ और रूफ रेल्स आकर्षित करते हैं।  कुल मिलाकर कहा जाए तो मारुति ने XL6 के पूरे डिजाइन में कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं, जो कि इसे अर्टिगा से बेहतर बनाते हैं। इसमें 16 इंच के व्हील्स देखने को मिलते हैं। 

10 of 14
Grand i10 Nios - फोटो : Amar Ujala

Hyundai Grand i10 NIOS 

कीमत- 5.00 लाख से 7.99 लाख रुपये

Hyundai (ह्यूंदै) ने अपनी मिडसाइज हैचबैक Grand i10 NIOS (ग्रैंड आई10 NIOS) को 20 अगस्त 2019 को लॉन्च किया। इसे नेक्स्ट जेनरेशन ग्रैंड आई10 कहा जा सकता है। नया मॉडल न केवल साइज में बड़ा है, बल्कि पुरानी गाड़ी के मुकाबले इसमें कई नए फीचर भी हैं। इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी स्विफ्ट, फोर्ड फिगो और फ्रीस्टाइल से है। Hyundai Grand i10 NIOS में 1.2L Kappa पेट्रोल (BS-6) इंजन मिलता है, जो 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। इसका मैनुअल वेरियंट 20.07 किमी प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वेरियंट 20.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है।

11 of 14
Hyundai Kona Electric  - फोटो : Hyundai

Hyundai Kona Electric 

कीमत- 23.71 लाख रुपये से 23.91 लाख रुपये तक

जब इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है, ऐसी समय में Hyundai (ह्यूंदै) से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona Electric को लॉन्च किया। ह्यूंदै ने 9 जुलाई 2019 को Hyundai Kona Electric भारत में लॉन्च किया। कंपनी का दावा किया है कि Hyundai Kona एक बार फुल चार्ज होने के बाद 452 किलोमीटर तक चलती है। 

12 of 14
Mahindra XUV300

Mahindra XUV300 

कीमत- 8.30 लाख से 12.69 लाख रुपये तक

देश की SUV बनाने वाली कंपनी Mahindra & Mahindra सब-4 मीटर सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 BS6 इंजन के साथ आती है। कंपनी ने 14 फरवरी 2019 को Mahindra XUV300 की लॉन्च की थी। कंपनी ने हाल ही में XUV300 को 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है। महिंद्रा XUV300 में आने वाला नया BS6 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 5,000 आरपीएम पर 110 बीएचपी की पावर और 2,000-3,500 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। बीएस6 इंजन वाली इस गाड़ी की बेस W4 वेरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होगी, वहीं टॉपएंड W8 डुअल टोन वेरियंट की कीमत 11.99 लाख रुपये तक होगी। जबकि इसके बीएस4 बेस वेरियंट की कीमत 8.10 लाख रुपये थी।

13 of 14
Tata Harrier SUV

Tata Harrier

कीमत- 12,99,755 रुपये से 16.25 लाख रुपये तक

Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने अपनी नई SUV (एसयूवी) 23 जनवरी 2019 को लॉन्च की थी। शानदार दिखने वाली टाटा की इस नई SUV की भारतीय बाजार में काफी डिमांड है। हैरियर ( Harrier) के टॉप वेरिएंट XZ में 8.8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करता है। कार में 7.0 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें रिवर्स कैमरा, ऑटोमेटिक हेडलाइट एंड वाइपर, लेदर अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल और जेबीएल साउंट सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं। 

Tata Harrier पांच सीटर एसयूवी कार है। इसमें 1956 सीसी का डीजल इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है। इसकी लंबाई 4598 एमएम, चौड़ाई 1894 और व्हीलबेस 2741 है।  यह केवल डीजल इंजन में ही आती है। वहीं जल्द ही टाटा इसका 7-सीटर वर्जन लाने वाली है और इसे ग्रेविटास के नाम से लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस SUV कार को नए OMEGA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसे Land Rover D8 से लिया गया है। इस प्लेटफॉर्म को Discovery Sport में भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

14 of 14
Nissan Kicks

Nissan Kicks 

कीमत- 9.50 लाख से 15.10 लाख रुपये तक 

Nissan Motor (निसान मोटर) ने अपनी SUV कार Nissan Kicks को भारत में 22 जनवरी को लॉन्च किया था। Nissan Kicks (किक्स) पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध है। निकास किक्स की लंबाई 4384 एमएम, चौड़ाई 1813 एमएम और ऊंचाई 1656 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2673 एमएम है। किक्स में एच4के 4 सिलेंडर 1.5 लीटर 1498सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 106 पीएस की पॉवर और 142 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं डीजल वेरियंट के9के 4 सिलेंडर 1.5 लीटर 1461सीसी का इंजन दिया गया है, जो 110 पीएस की पॉवर और 240 एनएम का टॉर्क देता है। पेट्रोल इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और डीजल इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। 

साथ ही पहली बार ऑटो एसी, 400 लीटर का बूट स्पेस, कूल्ड इलुमिनेटेड ग्लोव बॉक्स का फीचर दिया गया है। किक्स का ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम है। एसयूवी में रेन सेंसिग वाइपर, इंटेलिजेंट टैरेस कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हैडलैंप्स का फीचर दिया गया है। निसान किक्स में पहली बार 360 डिग्री का डिस्प्ले का फीचर दिया गया है। वहीं डेशबोर्ड पर 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ये फीचर 30 लाख की महगी कारों में ही आते हैं। इसके अलावा 4 एयरबैग्स, हिल होल्ड, एबीएस, ईबीडी, निसान कनेक्ट एप, एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ऑटो एसी, 100 किग्रा की कैपेसिटी वाला रूफ रेल्स दिया गया है।

निसान किक्स पर 1.15 लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी का दावा है कि निसान किक्स का पेट्रोल वेरिएंट 14.23 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा। डीजल वेरिएंट के बेस मॉडल में 20.45 किलोमीटर प्रति लीटर और टॉप वेरिएंट में 19.39 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें