साल 2019 को बीता साल कहे जाने में सिर्फ कुछ घंटों का फासला है। लोग बहुत जोशो-खरोश के साथ नए साल का स्वागत करने को बेकरार हैं। नए साल 2020 का इस्तकबाल करने के लिए हर किसी ने अपना अलग-अलग प्लान बना रखा है। लेकिन अगर आप एक नई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो नए साल का स्वागत नई गाड़ी के साथ करने का इरादा बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस पूरे साल ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती छाई रही और गाड़ियों की बिक्री अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। कार बाजार में आई मंदी के बीच मांग बढ़ाने के लिए वाहन निर्माता और डीलर शोरूम यात्री वाहनों पर त्योहारी सीजन के बाद अब साल के आखिरी महीने में ईयर एंड डिस्काउंट दे रहे हैं। कार खरीदारों के लिए, साल के आखिरी महीने का आखिरी दिन है जब इतनी बड़ी छूट दी जा रही है क्योंकि ज्यादातर ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) जनवरी से कीमतें बढ़ाने जा रहे हैं ताकि बढ़ती लागत की भरपाई हो सके।
अधिकांश कार निर्माता फरवरी और मार्च में भारी छूट की पेशकश करने से बचेंगे, क्योंकि यह समय को बीएस-VI को जारी करने के तय समय 1 अप्रैल, 2020 से पहले का महीना होगा। पिछले कई महीनों से मांग को बढ़ाने के लिए उद्योग अतिरिक्त छूट दे रहा है। इसके साथ ही विनिर्माण क्षेत्र में नियंत्रण की वजह से BS-IV इन्वेंट्री को कम कर दिया गया है। जैसा कि सभी कार निर्माता BS-VI वेरिएंट को पेश करना शुरू कर चुके हैं, इसकी संभावना बहुत कम है कि कोई भी उसी पर बड़ी छूट दे।
वाहन कंपनियां ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस जैसे कई लुभावने ऑफर दे रही हैं। इसके साथ ही रोड साइड असिस्टेंस, सस्ते फाइनेंस व बॉय बैक जैसी पेशकश भी कर रही हैं। हम आपको बता रहे हैं कि कौन सी वाहन कंपनी अपनी किस कार पर कितना डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
2 of 24
Maruti Swift
मारुति स्विफ्ट - 52600 रुपये
विज्ञापन
3 of 24
Maruti Alto 800
मारुति ऑल्टो 800 - 55100 रुपये
4 of 24
New wagon-r
मारुति वैगनआर - 70,100 रुपये
विज्ञापन
5 of 24
2019 New Maruti suzuki Baleno RS
मारुति बलेनो - 32000 रुपये
विज्ञापन
6 of 24
Mahindra Alturas G4
महिंद्रा अल्ट्रस - 4 लाख रुपये
विज्ञापन
7 of 24
xuv 500
महिंद्रा एक्सयूवी 500 - 1.67 लाख रुपये
8 of 24
2019 Mahindra Scorpio
महिंद्रा स्कार्पियो - 1.30 लाख रुपये
9 of 24
Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलेरो - 34100 रुपये
10 of 24
hyundai elantra 2019
- फोटो : Twitter
ह्युंडई एलेंट्रा - 2.05 लाख रुपये
11 of 24
Hyundai Creta
ह्युंडई क्रेटा - 1 लाख रुपये
12 of 24
2019 Hyundai Xcent facelift
ह्युंडई एक्सेंट - 1 लाख रुपये
13 of 24
Hyundai Grand i10
- फोटो : Hyundai Grand i10 Website