फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti ने बंद कर दिया इस कार का प्रोडक्शन, पढ़ें क्या है वजह

Thu, 07 Feb 2019 12:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
maruti group cars
Maruti Suzuki ने अपनी इस पॉपुलर हैचबैक का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। खबरें आ रही हैं कि मारुति ने Ignis का उत्पादन रोक दिया है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि मारुति नई इग्निस पर काम कर रही है। जानें मारुति क्यों बद कर रही है इग्निस...
 
विज्ञापन

आने वाली है नई मारुति इग्निस

2 of 7
मारुति इग्निस
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति ने इग्निस का प्रोडक्शन बंद करने को लेकर आधिकारिक रूप से कोई ऐलान नहीं किया है। नेक्सा डीलरों का कहना है कि मारुति नई इग्निस पर काम कर रही है। वर्तमान इग्निस को मारुति ने जनवरी 2017 में लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी इग्निस को पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।
 
विज्ञापन

नहीं हो पा रही बिक्री

3 of 7
मारुति इग्निस
मारुति नेक्सा शोरूम्स के जरिए बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस और इग्निस को बेचती है। वहीं मारुति के सूत्रों का कहना है कि जिस उम्मीद से इग्निस को लॉन्च किया गया था, उसके मुताबिक इस कार की बिक्री नहीं हो पा रही हैं। पिछले कुछ माह में मिनी हैचबैक एसयूवी की केवल 2500 यूनिट्स ही बिक पा रही हैं, वहीं दूसरी कारें इससे ज्यादा कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
 

1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट

4 of 7
इग्निस - फोटो : अमित द्विवेदी
वहीं डीलरों से कहा गया है कि वे 2018 एडिशन वाली इग्निस का स्टॉक जल्द से जल्द क्लियर करें, इसके लिए डीलरों से 1 लाख रुपए तक का डिस्काउंट देने के लिए कहा गया है। साथ ही डीलरों से मारुति ने यह भी कहा है कि उतत्पादन बंद होने के बाद भी वे इस कार की बुकिंग करना जारी रखें। इससके पीछे वजह बताई जा रही है कि मारुति 2019 में नई इग्निस लॉन्च करने की योजना बना रही है। खबरों के मुताबिक नई इग्निस में नई बलेनो जैसे ही कुछ बदलाव किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

मिलेंगे वैगन आर और बलेनो वाले फीचर

5 of 7
इग्निस - फोटो : Maruti Suzuki India Limited
2019 की इग्निस में नया बंपर डिजाइन, अलॉय व्हील्स और नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसके इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे। वहीं इसमें टचस्क्रीन वाला स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है, जो वैगन आर और बलेनो में दिया गया है।
 
विज्ञापन

बंद कर दिया डीजल इंजन

6 of 7
प्रीमियम अर्बन कॉम्पैक्ट - फोटो : Maruti Suzuki India Limited
मारुति सुजुकी का 1.2 लीटर के12 सीरीज के पेट्रोल इंजन से 84.3 पीएस की ताकत और 113 एनएम तक टॉर्क पैदा करता है। वहीं पहले इसका डीजल इंजन भी आता है, जिसे कम मांग के चलते बंद कर दिया गया। इसका 1.3 लीटर का डीडीआईएस 190 डीजल इंजन 74 हॉर्स पावर की ताकत और 190 एनएम तक टॉर्क देता था। इन दोनों ही इंजनों को 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 4.66 लाख रुपए से 7.05 लाख तक

7 of 7
इग्निस - फोटो : अमित द्विवेदी
इसके अलावा मारुति इसमें कई सेफ्टी फीचर जैसे पार्किंग सेंसर, स्पीड वार्निंग, डुअल एयरबैग्स भी जोड़ेगी। फिलहाल इग्निस केवल चार वैरियंट्स सिग्मा, डेल्टा, जीटा और अल्फा में आती है, जिसकी कीमत 4.66 लाख रुपए से शुरू होकर 7.05 लाख तक है। वहीं 2019 के फेसलिफ्ट एडिशन में मारुति इग्निस की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी भी कर सकती है।             
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें