भारत में त्योहारों का सीजन चल रहा है। हालांकि, कोरोना के कारण इस बार काफी चीजें बदल चुकी हैं। लेकिन फिर भी ग्राहक अपनी पसंद की कारों की खरीद रहे हैं। यही कारण भी है कि ऑटो सेक्टर में तेजी देखी जा रही है। ऐसे में एक सवाल यह है कि ग्राहक इस त्योहार किस तरह की कारों को सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं? तो चलिए हम आपको अक्तूबर महीने में हुई सभी सेगमेंट की कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर,